फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, traffice, light, budget, repair, not

ट्रैफिक लाइट मरम्मत के लिए नहीं है बजट

Fri, 17 Jun 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, traffice, light, budget, repair, not
- फोटो : amarujala
करीब चार साल पहले 30 लाख  की लागत से लगाई गई चार ट्रैफिक लाइट की मरम्मत के लिए नगर परिषद के पास बजट नहीं है। इन्हें ठीक करने के लिए साढ़े सात लाख रुपये की जरूरत है। विगत ढाई-तीन साल से ट्रैफिक लाइट खराब हैं, नतीजतन शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरीके से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2011-12 में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए शहर में चार मुख्य स्थानों घंटाघर चौक, हांसी गेट चौक, दादरी गेट और चिडियाघर मोड़ के पास ट्रैफिक लाइट लगाई गई। ट्रैफिक लाइट शुरू होने के बाद सहीं टाइमिंग नहीं होने के कारण सभी ट्रैफिक लाइटों वाले स्थानों पर जाम लगने लगा और लाइटें बंद कर दी गई। पिछले करीब दो साल से नगर परिषद अधिकारी यही जवाब दे रहे है कि दिल्ली से इंजीनियर को बुलाकर टाइमिंग सही कराई जाएगी। जिसके बाद लाइटों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अब दिल्ली से पहुंचे इंजीनियर ने जांच के बाद लाइटों में तकनीकी खामी बता दी है। इनके करंट बोर्ड व अन्य तकनीकी समस्याएं बताई गई है। साथ ही इन समस्याओं को ठीक करने के लिए करीब साढ़े सात लाख का खर्च बताया है। साढ़े सात लाख का खर्च सुनकर नप अधिकारियों की सांसे फूल गई। नप अधिकारियों का कहना है कि नप की आर्थिक हालत फिलहाल ठीक नहीं और  साढ़े सात लाख का खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम बनता है परेशानी,  शुरू की जाए ट्रैफिक लाइट
ट्रैफिक लाइटों के बंद होने के मामले को कोर्ट में ले जाने वाले अधिवक्ता मुकेश गुलिया ने बताया कि लाइटें बंद होने के कारण शहर के सभी मुख्य मार्गों खासकर महम गेट, घंटाघर चौक, हांसी गेट पर जाम की स्थिति रहती है। इतनी राशि खर्च कर इन्हें लगाया गया तो प्रयोग क्यों नहीं किया गया।

शहर में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थी। नप कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इनका प्रयोग नहीं किया जा सका और अब बिना प्रयोग के ही लाइटें खराब हो गई। लापरवाह कर्मचारियों पर  कार्रवाई होनी चाहिए।

विजय पंचगावा, पूर्व प्रधान, नगर परिषद

इंजीनियर बुलाकर  ट्रैफिक लाइटों की जांच करवाई गई है। लाइटों में तकनीकी खामी है और इंजीनियरों ने साढ़े सात लाख रुपये का खर्च बताया है। फिलहाल नगर की आर्थिक हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। जिस कारण इन्हें तुरंत ठीक नहीं करवाया जा सकता।
संजय यादव, सचिव, नगर परिषद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed