फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, today, solve, water crisis problem

जलसंकट से आज मिल सकती है राहत

Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, today, solve, water crisis problem
file image
भिवानी में 10 दिन से जल संकट से जूझ रहे शहर वासियों को अब कुछ घंटों में ही राहत मिल जाएगी। नहरी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ घंटों में नहर आ जाएगी। मगर यह राहत कितनी होगी यह कहना मुश्किल है। क्योंकि नहर में कम पानी आने की संभावनाएं जताई जा रही है।
विज्ञापन


पिछले 10 दिन से जल संकट शहर वासियों और ग्रामीणों के लिए परेशानी बना है। शहर में 18 ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जा रही है तो गांवों में भी ट्यूबवेल चलाकर ही पानी की आपूर्ति हो रही है। सेक्टरों में तो एक दिन छोड़ एक दिन पानी की सप्लाई की जा रही है। जल संकट का कारण बनी नहर आने में देरी। नहर का पिछले 10 दिन से बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पहले नहर 24 दिसंबर को आनी थी, फिर 26 दिसंबर को संभावित बताई गई। मगर नहर नहीं आई। जिसके बाद एक जनवरी को नहर में पानी आने की बात कही गई मगर एक को भी पानी नहीं मिला। अब एक की देर रात या दो जनवरी को नहर में पानी आने की पूरी संभावना है। मगर यहां चिंता की बात यह है कि संभावना है कि नहर में पूरा पानी न आए। शुरूआत दो या तीन दिन पूरे प्रेशर से पानी आ सकता है और आखिरी के दो दिन। बीच में पानी का प्रेशर और स्तर कम रहने की संभावना है। ऐसे में अब टैंक कितने भर पाते है इसी पर विभाग अधिकारियों की नजर है।
विज्ञापन


सेक्टरों में गंभीर समस्या, टैंकरों से हो रहा पानी सप्लाई
सेक्टरों में पेयजल संकट ज्यादा गहरा हुआ है। यहां सेक्टरों की पेयजल आपूर्ति के लिए दो टैंक है। मगर एक टैंक को सफाई के चलते खाली कर दिया गया और दूसरे में पानी बहुत कम था। सभी को उम्मीद थी कि 24 को नहर आएगी और टैंक भर जाएंगे मगर ऐसा नहीं हुआ। नहर में पानी नहीं आने के कारण सेक्टरों में पिछले करीब सप्ताहभर से एक दिन छोड़ एक दिन सप्लाई की जा रही है मगर कुछ क्षेत्र ऐसे है जहां दो से तीन दिन तक सप्लाई नहीं आई। अब भी टैंक में इतना ही पानी है कि एक दिन की सप्लाई बमुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को अभी सप्ताहभर और करना होगा इंतजार
शहर वासियों के लिए नहर में पानी चंद घंटों में आने की बात कही जा रही है मगर ग्रामीणों को अभी भी पेयजल संकट से निजात के लिए इंतजार करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नौ या 10 जनवरी तक नहर में पानी आएगा। फिलहाल कौंट, उमरावत, अजीतपुर, ढाणा नरसान, ढाणा लाडनपुर आदि दर्जनभर से अधिक गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed