{"_id":"57990c204f1c1bf62e21e37d","slug":"bhiwani-news-sucide-suspicious-condition-dead-farmer-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मृत मिला किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मृत मिला किसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में खेत में फसल की रखवाली करने गया एक किसान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। परिजनों के बयान पर फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण पुलिस ने हार्ट अटैक माना है।
जांच अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव बलाली निवासी किसान सुखबीर लावारिस पशुओं से फसल की रखवाली करने अपने खेतों में गया था। दोपहर बाद किसी ने परिजनों को फोन कर बताया कि सुखबीर अचेत अवस्था में खेत में पड़ा हुआ है। परिजनों ने खेत में जाकर उसे संभाला और तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई बालकृष्ण के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।