फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, rupees, paisa, political, reputation

रुपये से अठन्नी हो जाएगी भिवानी की राजनीतिक हनक!

Mon, 19 Sep 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, rupees, paisa, political, reputation
मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
चरखी दादरी को प्रदेश का नया जिला बनाने की घोषणा के फौरन बाद सीएम मनोहरलाल खट्टर ने एक कहानी सुनाते हुए भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ व बवानीखेड़ा के विधायक बिशंबर वाल्मीकि का बाकायदा नाम लेकर चुटकी ली कि आपकी तो रुपये की अठन्नी हो गई। सीएम की यह टिप्पणी अनायास नहीं है, बल्कि इसमें कई मतलब छिपे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, मजाक में कही गई इस बात के गहरे मायने हैं। सीएम की बात को भौगोलिक परिपेक्ष्य में देखा जाए तो प्रदेश के सबसे बड़े जिले का रुतबे पाने वाले भिवानी की गिनती अब राज्य के छोटे जिलों में होगी। नया जिला अस्तित्व में आने के बाद भिवानी से चरखी दादरी, बाढड़ा, झोझू व बौंद इलाका हट जाएगा। इतना बड़ा हिस्सा हटने के बाद वर्तमान भिवानी जिला आधा रह जाएगा।
विज्ञापन

सीएम के मजाक में चाहे राजनीति अर्थ न भी हों, लेकिन यह बात सही है कि राजनीतिक ताकत के लिहाज से भिवानी की 'रुपये की अठन्नीÓ जरूर हो गई। इतिहास गवाह है कि राजनीतिक तौर पर भिवानी की पूरे हरियाणा में हनक है। भिवानी से उठी राजनीतिक लहर ने कई बार प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। इसी हनक के बूते पूर्व सीएम बंसीलाल ने लंबे समय तक हरियाणा की हुकूमत संभाली। बुरे राजनीतिक समय में बंसीलाल को भिवानी का साथ मिला। इसी साथ की वजह से कांग्रेस से अलग होने के बाद भी बंसीलाल की राजनीतिक हनक हमेशा बनी रही। प्रदेश की राजनीति में अखंड-भिवानी का जो पॉलिटिकल क्लेम बनता था, अब दो हिस्सों में बंट जाने की वजह से कहीं न कहीं सूबे की राजनीति में भिवानी की हनक पर असर पड़ना तय है। नए जिले के अस्तित्व में आने के बाद नए राजनीतिक समीकरण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुनाई सीएम ने कहानी
पहले जमाने में दो प्रकार की चिट्ठी आती थी। खुशी का समाचार आता था तो चिट्ठी पर रंग लगा होता था और गम की खबर होती तो चिट्टी का कोना फटा होता था। गांव में लड़के के पास पिता की चिट्ठी आई। लड़के ने डाकिये से पूछा, चिट्ठी में क्या है। डाकिया बोला, रंग लगा है। खुशी का समाचार होगा। फिर बताया कि तुम्हारे भाई पैदा हुआ है। लड़का बोला, ये तो खुशी नहीं की बात नहीं हुई। रुपये की अठन्नी हो गई।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed