{"_id":"5838939b4f1c1b5a2c13aebc","slug":"bhiwani-news-roadways-bus-protest-villagers-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस न आने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस न आने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
roadways bus file image
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के बवानीखेड़ा में गांव बलियाली के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। रोडवेज महाप्रबंधक ने मामले पर संज्ञान लेते हुए करीब तीन घंटे बाद रोडवेज बस को बलियाली भेजा। ग्रामीणों का आरोप है कि रोडवेज बस ड्राइवर मन मर्जी से बस चलाता है और बलियाली के रामूपुरा से ही रोडवेज बस को वापस ले जाता है। जब उन्होंने इस बारे में बस ड्राइवर से पूछताछ करनी चाही तो ड्राइवर तैश में आ गया और रोडवेज बस को बंद करने की धमकी दे डाली।
ग्रामीण व विद्यार्थी गौरव वशिष्ठ, मनजीत, विष्णु वर्मा, दीपक शर्मा, मुन्ना, सुमन रानी, अन्नू, प्रीती, नेहा, नरेश, सचिन अंकित गर्ग आदि ने बताया पिछले कुछ दिनों से हरियाणा रोडवेज का बस ड्राइवर अपनी मनमानी कर रहा है जो कि बस को बलियाली के बस स्टैण्ड पर लाने व छोड़ने की बजाय रामूपुरा के बस स्टैंड से बस को वापिस मोड़ कर भिवानी चला जाता है। जिसके चलते कई छात्राओं को बलियाली के बस स्टैंड से लेकर रामुपुरा के बस स्टैंड तक आने जाने में डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है तथा वही दूसरी ओर बलियाली के जो ग्रामीण भिवानी जाना चाहते है वो भी वंचित रह जाते है। बुधवार को गांव के प्रमुख व्यक्ति ड्राईवर से मिले परंतु उसने शुक्रवार से बस बंद करने की बात कही। जिसके चलते शुक्रवार को बलियाली में सुबह कोई बस नहीं पहुंची। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों ने रामुपुरा के बस स्टाप पर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही बलियाली के सरपंच पिता लक्ष्मण रंगा ने जीएम से बात की। जीएम ने ड्राइवर पर कार्यवाही की बता कह ग्रामीणों को शांत करवाया। उसके दो घंटे बाद बलियाली में बस पहुंची।
हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया इस बारे में मामले की जांच की जाएगी। अगर ड्राइवर दोषी पाया जाता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।