{"_id":"57fbf9e94f1c1b750a28df3b","slug":"bhiwani-news-road-accident-hotel-worker-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में होटल कारिंदे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में होटल कारिंदे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र में सुंदर ब्रांच नहर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होटल पर काम करने वाले नेपाल मूल के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ। सुंदर पुर ब्रांच नहर के पास एक युवक गंभीर हालत में सड़क पर देखा गया। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत की पहचान नेपाल वासी करीब 20 वर्षीय जीवन के रूप में हुई। जीवन सुंदरपुर नहर के पास ही एक होटल पर काम करता था। बताया जाता है कि सुबह पांच बजे उसने होटल पर सफाई की है और उसके बाद घूमने निकला। मगर रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक के पिता ऋषिराम ने बताया कि वह आदमपुर में काम करता है और छह-सात दिन पहले अपने बेटे को सारा हिसाब-किताब कर अपने साथ आदमपुर ले गया था। तीन-चार दिन पूर्व इसी होटल पर काम करने वला युवक विष्णु उसके लड़के को वापस यहां ले आया। मामले में बवानीखेड़ा थाना से एसआई सुभाष कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।