{"_id":"57420c8d4f1c1b7818690ef1","slug":"bhiwani-news-result-poor-girls-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट फिर खराब, लड़कियों ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट फिर खराब, लड़कियों ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट एक बार फिर खराब आया है। इस बार केवल 48.88 प्रतिशत बच्चे परीक्षा पास कर पाए। गत वर्ष की तुलना में 3.06 प्रतिशत अधिक बच्चों के पास होने के साथ ही लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है। इस बार 52.62 प्रतिशत लड़कियां तो 45.71 प्रतिशत लड़के पास हुए। पिछले साल से तुलना करें तो लड़कियों ने 6.91 प्रतिशत के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार किया। दसवीं की परीक्षा में सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूलों से पीछे रहे। महत्वपूर्ण बात यह रही कि सरकारी स्कूलों ने इस दफा अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार किया। एक साल में अपने प्रदर्शन में करीब 12 फीसदी का सुधार किया। गत वर्ष सरकारी स्कूलों की उत्तीर्ण प्रतिशतता 30.32 प्रतिशत थी। इस बार यह 42.25 फीसदी रही।
बिना पूर्व सूचना के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रविवार दोपहर को दसवीं के रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी। रिजल्ट करीब ढाई बजे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगवीर सिंह की मौजूदगी में सेक्रेटरी पंकज कुमार ने रिजल्ट के मुख्य अंश मीडिया से साझे किए। बोर्ड सेक्रेटरी ने बताया कि प्रदेशभर में तीन लाख 17 हजार 507 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। इनमें से एक लाख 55 हजार 191 पास हुए। परीक्षा में एक लाख 70 हजार 422 लड़के बैठे थे। इनमें 65 हजार 511 पास हुए। एक लाख 44 हजार 413 लड़कियों में से 64 हजार 442 पास हुईं। राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 42.25 रही। राजकीय एडिड विद्यालयों की पास प्रतिशतता 55.92 रही जबकि प्राइवेट स्कूलों की पास प्रतिशतता 50.99 रही। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 50.38 रही है। शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 45.30 रही। दसवीं के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का रिजल्ट 46.40 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 65 हजार 685 परीक्षार्थी शामिल हुए, इनमें से 303 हजार 25 पास हुए जबकि गत वर्ष स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 34.79 फीसदी रहा था।
पिछले तीन साल के आंकड़े
2013 - 50.72 प्रतिशत
2014 - 60.84 प्रतिशत
2015 - 45.82 प्रतिशत
सोनीपत सिरमौर, फरीदाबाद फिसड्डी
बारहवीं की तरह दसवीं में भी सोनीपत जिले (69.84) ने प्रदेश में बेस्ट रिजल्ट दिया और फरीदाबाद (34.47) ने सबसे खराब नतीजे दिए। सीएम सिटी करनाल का नंबर 37.68 प्रतिशत के साथ फरीदाबाद के बाद है। शिक्षा मंत्री के गृह जिला महेंद्रगढ़ का परिणाम 63.79 फीसद रहा। मेवात ने अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार कर इस बार 49.33 उत्तीर्ण प्रतिशत रिजल्ट दिया। यह प्रतिशतता प्रदेश के कई जिलों से बेहतर है।