{"_id":"57bdf5ef4f1c1b8711d4f621","slug":"bhiwani-news-rain-heavy-twenty-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बरसे मेघा, शहर में 21 एमएम बरसात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बरसे मेघा, शहर में 21 एमएम बरसात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से गली, मोहल्ले जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में इसी सीजन में अच्छी बरसात का सिलसिला बुधवार को भी चला। पहले दोपहर के समय और फिर सायं के समय जमकर मेघा बरसे। भिवानी में 21 तो बाढड़ा में 33 और दादरी में 22 एमएम बरसात हुई। बरसात गर्मी से राहत लाई तो जलभराव परेशान बना। दिनोद गेट पर अधिक जलभराव के कारण अनेक वाहन पानी के बीच ही बंद हो गए और लोग परेशान रहे।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब सवा 12 बजे हलकी बूंदाबांदी हुई। दोपहर एक बजे के बाद अचानक तेज बरसात हुई और करीब आधे घंटे तक अच्छी बरसात हुई। इसके बाद सायं करीब साढ़े पांच बजे से करीब पौना घंटा तक तेज बरसात हुई। बरसात के कारण शहर के सभी मुख्य मार्गों पर जलभराव हुआ। शहर के दिनोद गेट क्षेत्र, रोहतक गेट चौक, पुराना बस स्टैंड से नया बाजार मार्ग, कन्हीराम अस्पताल के पास, बीटीएम चौक से रेस्ट हाउस मार्ग पर दो फुट तक पानी देखा गया। दिनोद गेट, रोहतक गेट और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में जमा बरसाती पानी खासा परेशानी बना। यहां पानी के बीच ही अनेक वाहन बंद हो गए। लोगों को धक्के मार-मारकर ले जाते देखा गया। वहीं जुलाई के बाद अब अगस्त में हो रही अच्छी बरसात से किसानों के चेहरे खिले है और उन्हें बेहतर पैदावार की उम्मीद है। कृषि विज्ञान के डिप्टी डायरेक्टर आत्मराम गोदारा ने बताया कि बरसात फसलों के लिए बेहतर है।
कहां कितनी बरसात
ब्लॉक बरसात
भिवानी 21 एमएम
बाढड़ा 33 एमएम
दादरी 22 एमएम
लोहारू 10 एमएम
बवानीखेड़ा 10 एमएम
सिवानी 07 एमएम
तोशाम 02 एमएम
फोटो 20, 21, 21ए