{"_id":"57ab83ae4f1c1b7102ee4b4f","slug":"bhiwani-news-pond-drowned-youth-found-villager-late-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ में डूबा युवक, देर रात तक तलाशते रहे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोहड़ में डूबा युवक, देर रात तक तलाशते रहे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के धारेडू गांव में सायं को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जोहड़ में डूब गया। रात तक ग्रामीण उसे जोहड़ में तलाशते रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर से युवक को जोहड़ में तलाशने में कोई सहयोग नहीं मिलने पर रोष जताया।
मामला बुधवार सायं का है। सायं करीब पांच बजे बरसात आने के दौरान धारेडू गांव के रविदास मंदिर के पास बने लीलासर जोहड़ में संजय नामक करीब 36-37 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जोहड़ में डूब गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हुए और बचाव कार्य शुरू किए गए मगर पूरे जोहड़ में तलाशने के बावजूद संजय नहीं मिला। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक युवक को तलाशने के प्रयास किए जा रहे थे। युवक के चचेरे भाई रणधीर ने बताया कि उसका चचेरा भाई संजय गांव में ही सफाई कर्मी है। वह सायं को जोहड़ पर गया था। इसी दौरान वह जोहड़ में डूब गया। इस मामले में सदर थाना से एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि युवक संजय जोहड़ में डूबा है। उसकी तलाश की जा रही है। प्रशासन की ओर से फायर ब्रिगेड व कर्मचारी भेजे हुए है और गोताखोर भी बुलाए गए हैं। जो जल्द ही पहुंच जाएंगे।