{"_id":"5805336f4f1c1b562c7034da","slug":"bhiwani-news-one-photo-ward-voter-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फोटो के एक ही वार्ड में दो से तीन मतदाता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फोटो के एक ही वार्ड में दो से तीन मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
मतदाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में एक फोटो और एक ही वार्ड में अलग-अलग नाम से तीन-तीन वोट। हाल ही में फाइनल की गई शहर की वार्ड वाइज मतदाता सूचियों की हर रोज खामियों का खुलासा हो रहा है। मतदाता सूची पर एसडीएम कार्यालय में हंगामा भी हुआ। एसडीएम और एक निवर्तमान पार्षद के बीच कहासुनी हुई।
मतदाता सूची में खामियों के हर रोज नए खुलासे हो रहे है। नई लापरवाही यह सामने आई है कि एक फोटो को अलग-अलग नाम से एक ही वार्ड में तीन-तीन जगह प्रयोग किया गया है। एक फोटो के युवक को किसी जगह 18 साल का दिखाया है तो कही 28 और कहीं 42 वर्ष। ऐसे ही महिलाओं के फोटो में किया गया है। कहीं एक महिला को किसी नाम से बताया है तो कही किसी और। कहीं किसी की बेटी बताया है तो कहीं किसी की पत्नी। ये किसी एक वार्ड में नहीं बल्कि पांच, 11, 12 आदि पांच-छह वार्डों में सामने आए है।
इसी की शिकायत लेकर सोमवार को निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां मतदाता सूची पर सवाल उठाये तो एसडीएम के साथ नोक-झोंक हुई। एसडीएम ने पुलिस तक बुलाने की चेतावनी दी। जिस कारण हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
15 सौ वोट किसी वार्ड के किसी में जोड़े, शिकायत के बाद भी नहीं किया ठीक
जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र के बूथ नंबर 85 के करीब 15 सौ वोट वार्ड 25 में जोड़े गए है। इस बारे में संदीप कुमार नाम से शिकायत भी विवादों की सुनवाई के दौरान की गई। उस समय इसे ठीक करने की बात कही गई मगर फाइनल मतदाता सूची में भी इसी ठीक नहीं किया गया। वार्ड 25 में 4569 से 6035 तक ये करीब 1520 वोट है। इसके अलावा 25 नंबर वार्ड के करीब 125 वोट नहीं बने थे। नए वोट जोड़ने के लिए दिए गए मगर फाइनल मतदाता लिस्ट में महज एक ही जोड़ा गया। बाकी 124 मतदाता कहां गए, किसी को नहीं पता। वार्ड 25 में ही वार्ड 16 के भी करीब 40-50 वोट जोड़े गए है।
भारी गड़बड़ी, बताये तो पुलिस की धमकी
मतदाता सूची में भारी गड़बडिय़ां है। एक-एक फोटो से दो-दो, तीन-तीन वोट बने है। इसके अलावा गांवों पालुवास, हड़ौदी के वोट भी वार्ड पांच में दिखाये है। जब इस बारे में एसडीएम को बताया तो उन्हें ही पुलिस बुलाने की धमकी दी जा रही है।
ईश्वर सिंह मान, निवर्तमान पार्षद
मतदाता सूची में शुरू से ही खामियां थी। वार्ड 25 में ही 15 सौ वोट किसी अन्य वार्ड के जोड़े गए है। इस बारे में पहले भी शिकायत की गई और ठीक करने का आश्वासन भी दिया गया था। मगर आश्वासन के बाद भी फाइनल लिस्ट से ये वोट नहीं हटाये गए। 125 वोट जो बेवजह काट दिए गए, उन्हें जोडने के लिए कहां था, महज एक ही जोड़ा गया। मतदाता सूची पूरी तरह गलत है।
आनंद बासिया, पूर्व पार्षद
मतदाता सूची में कुछ क्लेरिकल गलतियां हुई है। जिन्हें जल्द ठीक करवाया जाएगा। डबल वोट या किसी अन्य वार्ड के वोट जोड़े जाने की जानकारी नहीं है। मैं किसी कारणवश छुट्टी पर था और अभी ज्वाइन किया है।
मनेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद