{"_id":"57990c914f1c1bbf6121e5af","slug":"bhiwani-news-old-man-suicide-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में चरखी दादरी के गांव श्यामपुरा निवासी एक अधेड़ ने कोसली रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया। मृतक के भतीजे के बयान दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जीआरपी चौकी इंचार्ज धर्मबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि कोसली रेलवे स्टेशन के समीप एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब मृतक की शिनाख्त के लिए पूछताछ की तो शव की पहचान श्यामपुरा निवासी जगजीत(55) के रूप में हुई। इसके बाद मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक अविवाहित था।