{"_id":"585836404f1c1b6755e398b4","slug":"bhiwani-news-municipal-council-employees-drain-oil-shoapkeeper-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप कर्मचारियों ने नाली में बिखेरा घी और तेल, दुकानदारों में रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप कर्मचारियों ने नाली में बिखेरा घी और तेल, दुकानदारों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में नगर परिषद कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हलवाइयों, छोले-भटूरे बनाने वालों की कड़ाइयों का घी व तेल नालियों में बिखेरा तो दुकानदारों ने रोष जताया। दुकानदारों के रोष से पहले ही नप कर्मचारी वहां से खिसक लिए। नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि सिर्फ सामान उठाने का अधिकार है, सामान बिखेरने का नहीं। इस बारे में सीएम विंडो पर शिकायत की जाएगी और व्यापार मंडल इस बारे में बैठक कर फैसला लेगी।
सोमवार दोपहर नगर परिषद कर्मचारियों ने ट्रैफिक पुलिस को साथ लेकर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत हांसी गेट चौक से हुई। पहले हांसी गेट से केएम स्कूल तक के मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, फल विक्रेताओं का सामान उठाया गया। इसके बाद नगर परिषद की टीम हांसी गेट चौक से पुराना बस स्टैंड की ओर से अतिक्रमण हटाने पहुंची। यहां छोले भटूरे व हलवाई के काउंटर उठाने के साथ उनका कड़ाइयों में रखा घी, तेल उठाकर नालियों में बिखेर दिया और कड़ाइयों को भी ट्रैक्टर ट्रालियों में डाल लिया। यहीं पर विरोध शुरू हो गया। विरोध बढ़ने की आशंका से पहले ही नप कर्मचारी वहां से खिसक लिए। मार्केट के अन्य दुकानदारों को इसका पता लगा तो नप कर्मचारियों की इस कार्रवाई पर रोष जताया और इसकी सीएम विंडो पर शिकायत करने का निर्णय लिया। साथ ही इस बारे में नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक भी व्यापार मंडल कार्यालय में होगी।
नप को सामान उठाने, पेनल्टी लगाने का अधिकार नाली घी बिखेरने का नहीं
दुकानदारों ने रोष जताते हुए कहा कि नगर परिषद को सिर्फ दुकानदारों का फुटपाथ की जगह में रखा सामान उठाने का अधिकार है। घी, तेल या अन्य कुछ नालियों में बिखेरने का नहीं। नप अधिकारी पेनल्टी लगा सकते है।
विज्ञापन
दुकानदार का घी, तेल बिखेरने निंदनीय है। दुकानदार को तो नुकसान हुआ ही अगर वह गर्म कड़ाई या घी किसी के ऊपर गिर जाता तो और भी ज्यादा समस्या हो जाती। नप कर्मचारियों ने दुकानदार के काउंटर उठा लिए थे तो एक कड़ाही नहीं उठाते तो कोई फर्क नहीं पड़ता। इसकी सीएम विंडो पर शिकायत की जाएगी। साथ ही व्यापारियों की बैठक कर इस पर अगला फैसला किया जाएगा।
भानूप्रकाश, अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल
दुकानदारों को अनेक बार चेताया है कि फुटपाथ पर सामान न रखे, अतिक्रमण न करे। अब नहीं मानते तो सामान उठाया जा रहा है। अभी तो सामान उठाया है, अब सीधे एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
हरदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद