{"_id":"579a5a1d4f1c1b967021e7e5","slug":"bhiwani-news-mid-road-dead-body-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क मिला युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के थिलौड़ गांव के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हुई होगी। मामला संदिग्ध होने के कारण एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिसार जिले के गांव नहला पाबड़ा निवासी विक्रांत ट्रक पर परिचालक की नौकरी करता था। बुधवार को वह ट्रक के साथ नहीं गया। बताया जाता है कि विक्रांत होटल से सड़क पर पैदल चल पड़ा। बाद में रात को किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। विक्रांत का शव बृहस्पतिवार सुबह आसपास के लोगों ने जब सड़क पर बुरी हालात में पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसएफएल टीम को बुलाया। बाद में पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता होशियार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादस की धारा 279,304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।