{"_id":"583f2eb44f1c1b2616de5542","slug":"bhiwani-news-major-sanjeev-death-sad-people-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर संजीव के निधन के बाद गम में डूबी भिवानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर संजीव के निधन के बाद गम में डूबी भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : Finmeccanica
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के सुकना जिले में हेलीकॉप्टर क्रैश लैंडिंग में मेजर संजीव लाठर के निधन के बाद भिवानी में शोक की लहर दौड़ गई। संजीव कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रणसिंह मान के भाई के दामाद थे।
बुधवार दोपहर यह दुखद समाचार आया तो संजीव लाठर के परिवार में कोहराम मच गया। हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर संजीव के पिता महेंद्र सिंह लाठर व अन्य परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विद्या नगर में रहने वाले संजीव लाठर 54 गोरखा रेजिमेंट में सिलीगुडी तैनात थे। वे आर्मी के एविएशन विभाग में बतौर इंस्ट्रेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
28 फरवरी 1983 में जन्मे संजीव ने वर्ष 2000 में एनडीए और चार साल बाद कमीशन प्राप्त किया। संजीव कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रणसिंह मान के भाई रिटायर डीडीपीओ जगराम मान के दामाद थे। संजीव के पत्नी शालिनी के अलावा दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुहानी आठ वर्ष और छोटी परी दो साल की है।
विज्ञापन
अगले साल बनने थे लेफ्टिनेंट कर्नल
संजीव की अगले साल प्रमोशन होनी थी। वे लेफ्टिनेंट कर्नल बनने वाले थे। लेकिन, नियति को कुछ और ही मंजूर था। रिश्तेदार राजू मान ने बताया कि संजीव पिछले दिनों स्टॉफ कॉलेज करके लौटे थे। अगले साल उनका प्रमोशन होना था। राजू ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से कल दिल्ली और उसके बाद भिवानी लाया जाएगा।