{"_id":"5894cb794f1c1b2f3de84c6b","slug":"bhiwani-news-jat-reservation-movement-unity-protest-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन: धरनास्थल से गूंज रहे सौहार्द के स्वर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन: धरनास्थल से गूंज रहे सौहार्द के स्वर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी में पांच दिन से जारी जाटों के धरने को जिले की सबसे बड़ी सांगवान खाप ने शुक्रवार को अपना समर्थन दिया है। छठे दिन खाप पदाधिकारी दल-बल के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। खाप सचिव नर सिंह डीपी ने मंच से ऐलान किया कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति का खाप साथ देगी। उन्होंने मंच से सभी बिरादरियों से आपसी भाईचारा कायम रखने और धरने को शांतिपूर्वक आगे बढ़ाने की भी अपील की। संघर्ष समिति का धरना जिला अध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी की अध्यक्षता में जारी रहा। धरनास्थल और अन्य स्थानों पर प्रशासन की तैनाती जस की तस रही। आंदोलनकारियों की तरफ से रविवार को धरनास्थल पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की तैयारी है।
शुक्रवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के धरने का छठा दिन था। जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी के अनुसार सतागामा, श्योराण-25, हवेली खाप, फौगाट खाप सहित बार एसोसिएशन, पार्षदों और इनेलो का पूर्ण समर्थन संघर्ष समिति को मिल गया है। उन्होंने बताया कि जाट न्याय यात्रा में वैसे तो सांगवान सहित अन्य खापें भी आंदोलन को अपना समर्थन दे चुकी थी लेकिन सैद्घांतिक तौर पर सांगवान खाप का समर्थन आना बाकी था। इन गांवों से जुड़े ग्रामीण शुरुआत से ही धरनास्थल पर पहुंच रहे थे। शुक्रवार को भी धरनास्थल पर करीब तीन सौ लोगों ने पहुंचकर धरने का समर्थन दिया। बार एसोसिएशन के प्रधान दयानंद एडवोकेट ने सभी से भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सबको धैर्य रखना होगा। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन इस आंदोलन में साथ है। इसे कामयाब बनाने के लिए उग्र होने की बजाय शांतिपूर्वक ढंग से आगे बढ़ने की जरूरत है।
चरखी में करीब दो घंटे चली पंचायत में लगी समर्थन पर मुहर
क्षेत्र की सबसे बड़ी खाप के अब तक धरने को समर्थन न देने की चर्चाएं थीं। खाप सचिव नरसिंह सांगवान डीपी ने इस बात का जिक्र किया कि सरकार को एकदम से शक्ति नहीं दिखाना चाहते हैं। धरने को समर्थन देने पर उन्होंने बताया कि गांव चरखी में खाप प्रधान कर्नल रिसाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समर्थन पर मुहर लगी है। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे के विचार-विमर्श के बाद सभी खाप पदाधिकारियों ने तन-मन और धन से धरने को समर्थन देने का फैसला भी लिया है।
विज्ञापन
भूख हड़ताल और फिर आमरण अनशन से भी नहीं हटेंगे पीछे
सांगवान खाप से जुड़े करीब 30 लोग नरसिंह सांगवान डीपी की अगुवाई में धरनास्थल पर नारे लगाते हुए पहुंचे। इसके तुरंत बाद खाप सचिव ने संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष राजकुमार के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। सचिव नरसिंह डीपी ने कहा कि धरने के बाद भूख-हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठने की जरूरत हुई तो इससे भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि खाप के हर गांव से एक ट्रैक्टर-ट्राली भरकर धरनास्थल पर पहुंचेगी और यह कारवां मांगें पूरी न होने तक चलता रहेगा।
संघर्ष समिति ने सीएमओ को लिखा पत्र
जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने रविवार को धरनास्थल पर रक्तदान शिविर लगाने की भी प्लानिंग की है। समिति जिलाध्यक्ष ने तो इसके लिए सीएमओ को पत्र भी लिख दिया है। इसके अलावा शिविर के आयोजन को लेकर तैयारियों का दौर भी शुरू हो गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसमें भारी तादाद में युवा भागीदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि मंच के माध्यम से भी इसका ऐलान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर व सौहार्द व भाईचारा कायम रहने के उद्देश्य से लगाया गया है।
कन्नी प्रधान भी खाप सहित पहुंचे धरनास्थल पर
सूरजभान बिरही कन्नी 22 प्रधान, सूरजभान, झोझू कन्नी 13 प्रधान, मास्टर प्रताप सिंह, मानकावास कन्नी प्रधान, वेदपाल अटेला कन्नी प्रधान, रामसिंह तिवाला कन्नी प्रधान, रविंद्र छपार कन्नी प्रधान, ईश्वर सिंह पैंतावास कन्नी प्रधान, समेर सिंह पूर्व सरपंच एवं कोषाध्यक्ष सांगवान खाप, मास्टर शेर सिंह शीशवाला, झोझूकलां पूर्व सरपंच राजेश, अत्तर सिंह बलाली आदि भी धरने को समर्थन देने पहुंचे।
रविवार को रक्तदान शिविर भी लगवा रहे हैं। सांगवान खाप ने भी आज पूर्णतया समर्थन दे दिया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी धरनास्थल पर पहुंचे। शांतिपूर्वक धरना देने का मंच से बार-बार आह्वान कर रहे हैं। आगामी दो-तीन दिन में धरनास्थल पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ेगा। - राजकुमार हड़ौदी, जिलाध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति
बिना अनुमति के किसी अन्य जगह पर धरना नहीं शुरू नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिले के सभी थाना-प्रभारियों से संपर्क कर स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेकर शांति में बाधा नहीं पहुंचाने की छूट नहीं है।
- सुनील दलाल, एसपी