{"_id":"576450134f1c1bb26511eda5","slug":"bhiwani-news-jat-agitation-protest-bhadhra-start-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण मामला: अब बाढड़ा में धरना शुरू करने का एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण मामला: अब बाढड़ा में धरना शुरू करने का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ बाईपास पर जाट आरक्षण की लंबित पड़ी मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना अब फैलता नजर आ रहा है। शुक्रवार को सीएम से हुई बातचीत के लिए आंदोलनकारी नेताओं को प्रशासन की तरफ से निमंत्रण नहीं मिलने पर रोष पनपा है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने लोहारू के बाद अब बाढड़ा में भी एक-दो दिन के अंदर धरना शुरू करने का एलान कर दिया है। वहीं, शुक्रवार को मलिक गुट को इनेलो सहित सात गांवों का भी पूर्णतया समर्थन मिल गया है।
शुक्रवार को पहले इनेलो पार्टी ने गांव धनाना में दिए जा रहे धरने को समर्थन दिया तो इसके तुरंत बाद दादरी इनेलो विधायक राजदीप फौगाट महेंद्रगढ़ बाईपास पर दिए जा रहे धरने को समर्थन देने पहुंचे। विधायक ने पार्टी की तरफ से आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए आंदोलन में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। वहीं, मास्टर सतबीर सिंह तक्षक की अध्यक्षता में गांव नीमली, कंहेटी, बिगोवा, सरूपगढ़-सतौर, मोरवाला व भागवी के ग्रामीण भी धरने में शामिल हुए। इन गांवों के ग्रामीणों का तर्क है कि शांतिपूर्वक आंदोलन को सिरे चढ़वाने के लिए हर संभव मदद देंगे।
मामला बिगाड़ने वालों की मौजूदगी में सरकार करना चाहती है बातचीत: हड़ौदी
महेंद्रगढ़ बाईपास के धरने की अगुवाई कर रहे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार हड़ौदी का कहना है कि जिन लोगों ने पिछले आंदोलन में मामला बिगाड़ दिया उनकी मौजूदगी में ही सरकार उनसे बातचीत करना चाहती है। इसके लिए वो कतई तैयार नहीं है। अगर सरकार वास्तव में बातचीत के जरिए कोई हल निकालना चाहती है तो ऐसे लोगों को इस बातचीत में शामिल न करें जो सौहार्द व भाईचारे बिगाड़ने के समय आगे रहे हो। वहीं उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शासन से हुई बातचीत के लिए उनकी समिति को प्रशासन की तरफ से कोई निमंत्रण नहीं मिला और अब एक-दो दिन में बाढड़ा में भी धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन: सरकार पर बरसे जाट नेता, लगाए नारे
गांव धनाना में आरक्षण व अन्य मांगो को लेकर धरने पर जाट बिरादरी के लोगों ने सरकार पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए नारे लगाए। साथ ही कड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी। धरने में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर समर्थन दिया।
शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता जाटू खाप 84 के प्रधान राजमल ने की। इनेलो जिला कार्यकारिणी ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इनेलो कार्यकारिणी में विधायक ओमप्रकाश गौरा, विधायक राजदीप फौगाट, जिला प्रधान सुनील लांबा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा आदि शामिल रहे। इनके अलावा कालीरामणा खाप ने भी अपना समर्थन दिया। विधायक ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार जाट बिरादरी के साथ धोखा कर रही है। भाजपा सरकार ने आपसी भाईचारा बिगाड़ने के लिए राजकुमार सैनी को खुला छोड़ रखा है। विधायक राजदीप फौगाट ने बुजुर्गों को अगुवाई करने के लिए कहा और हर समय साथ रहने का भरोसा जाट समाज के लोगों को दिलाया। धरने में अनिल धनाना, राजकुमार मुंढाल, रामफल फौजी, दिलबाग तालू, विजय पंघाल, कुलदीप धनाना, होशियार सिंह,दिलबाग तालू, ओम सिवाड़ा, मा. अजीत सिंह, बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
धनाना महापंचायत का दिया न्यौता
जाटू खाप 84 के प्रधान सुबेदार राजमल की अध्यक्षता में 19 जून को गांव धनाना में होने वाली महापंचायत के लिए लोगों को न्यौता दिया गया। जाट नेताओं ने कहा कि महापंचायत में जाट ही नहीं अन्य बिरादरी के लोग भी शामिल होंगे।