फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, heavy rain, water lodged, city

25 एमएम बरसात से शहर जलमग्न

Fri, 29 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, heavy rain, water lodged, city
बरसात - फोटो : अमर उजाला
भिवानी में करीब 10 दिन के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार दोपहर मेघा जमकर बरसे। एकाएक तेज बरसात शुरू हुई जो करीब घंटेभर तक चली। करीब 25 एमएम बरसात के बाद शहर के सभी मुख्य मार्गों पर पानी भर गया। मुख्य मार्गों पर दो से तीन फीट तक पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई और पानी में लोगों की बाइक, कार बंद हो गई। लोगों को अपने वाहनों के धक्के मारकर ले जाते हुए देखा गया। भिवानी ही नहीं तोशाम, बहल में भी 20-20 एमएम के करीब बरसात हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे आसमान में काली घटाये छाई और एकाएक तेज बरसात होने लगी। तेज बरसात करीब घंटेभर तक चली। बरसात जहां गर्मी से राहत लाई वहीं जलभराव के कारण लोगो के लिए आफत बनी। शहर के पुराना बस स्टैंड, रोहतक गेट चौक, बीटीएम चौक के पास, कन्हीराम अस्पताल के पास, सामान्य अस्पताल के सामने, आदर्श नगर, विकास नगर के पीछेमार्गों, इंडस्ट्रीज एरिया, दिनोद गेट क्षेत्र, घोषियान चौक, पुराना हाउसिंग बोर्ड, एमसी कॉलोनी में दो से तीन फुट तक पानी भर गया। रोहतक गेट, पुराना बस स्टैंड, दिनोद गेट जैसे मुख्य मार्गों से निकलना वाहन चालकों के लिए परेशानी भरा रहा। दरअसल पानी अधिक होने के कारण अनेक लोगों के वाहन बंद हो गए। लोगों को धक्के मारकर वाहनों को पानी से निकालते देखा गया। निचले क्षेत्रों के तो मकानों में भी बरसाती पानी घुस गया। लोगों को बाल्टियों से पानी निकालते देखा गया। बरसात के बाद जलभराव परेशानी बना मगर मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। फसलों के लिए भी बरसात काफी फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन


कहां कितनी बरसात
क्षेत्र             बरसात
भिवानी            25 एमएम
बहल            20 एमएम
तोशाम            20 एमएम
चांग             02 एमएम
लोहारू            04 एमएम
चरखी दादरी    25 एमएम

अच्छी बरसात हुई है और यह फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।  खासकर बाजरे और कपास के लिए। इन फसलों में तेला या बटर फ्लाई की जो आशंका थी वह बरसात में धूल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्माराम गोदारा, डिप्टी डायरेक्टर, कृषि विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed