{"_id":"5721084b4f1c1b4b30a91628","slug":"bhiwani-news-friends-bath-water-tank-dead-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग नहाने गए छात्र की डिग्गी में डूबने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग नहाने गए छात्र की डिग्गी में डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
डूबने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और तैरना नहीं जानता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कबीर बस्ती निवासी बालकिशन (14) अपने दो दोस्तों मोहित और संजीत के साथ खेलने का नाम लेकर घर से निकला था। बालकिशन के दोस्तों ने बताया कि खेलने से पहले करीब ढाई बजे वो रामनगर रोड स्थित जलघर की डिग्गी में नहाने चले गए। उन्होंने बताया कि अभी वो कपड़े निकाल ही रहे थे कि इसी दौरान बालकिशन का पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलने से बालकिशन डिग्गी में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद उन दोनों ने हाथों की चेन बनाकर उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन तैरना नहीं आने के कारण वो पानी के अंदर नहीं उतर पाए। इसी दौरान उन्होंने शोर भी मचाया मगर दोपहर को सुनसान होने के कारण उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। इसके तुरंत बाद बालकिशन के घर की तरफ दौड़े। वहां जाकर बालकिशन के मंझले भाई गोबिंद (16) को घटना की जानकारी दी। मृतक के दोनों साथियों ने बताया कि सूचना देने के बाद गोबिंद ने उनकी बात को मजाक में ले लिया। इसके बाद वो घटना से सहम कर अपने-अपने घर चले गए। जब शाम करीब चार बजे तक भी बालकिशन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बालकिशन के डिग्गी में गिरने की बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने मामले से पुलिस को भी अवगत करवाया। इसके तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को डिग्गी में छात्र की तलाश के लिए बुलाया। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे गोताखोरों ने डिग्गी में छात्र की तलाश की। इस दौरान असफल रहने पर सर्च अभियान रोक दिया गया और बुधवार सुबह करीब पांच बजे अभियान फिर से शुरू किया गया। बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे रामनगर के ग्रामीणों ने भी पानी में उतरकर गोताखोरों का हाथ बंटाया। करीब साढ़े नौ बजे छात्र के शव को डिग्गी की तलहटी से बाहर निकाला गया।
तलहटी में झाड़ियों में फंसा मिला शव
रामनगर रोड स्थित डिग्गी की पिछले लंबे समय से साफ-सफाई नहीं की गई। फिलहाल डिग्गी में करीब 13 फुट तक पानी जमा है। वहीं, डिग्गी में उगे अनावश्यक झाड़-फूस की ऊंचाई भी करीब 11 फुट तक है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी में गिरने के बाद बालकिशन इन्हीं झाड़ियों में फंस गया और दोबारा ऊपर ही नहीं आ पाया।
छात्र अपने दोस्तों संग डिग्गी में नहाने गया था। घटना का कारण पैर फिसलना बताया जा रहा है। बुधवार सुबह छात्र के शव को डिग्गी से बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी