फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, electriciy bill, come, two month, in once

अब दो महीने में एक बार आएगा बिजली बिल

Sun, 02 Oct 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, electriciy bill, come, two month, in once
elctricity bill

विज्ञापन
बिजली  विभाग की ओर से करीब तीन महीने पहले शुरू की गई हर महीने बिलिंग योजना रोल  बैक हो गई है। अब दो महीने में एक बार बिजली का बिल आएगा। नई व्यवस्था शनिवारएक  अक्तूबर से लागू हो गई। इस निर्णय से जिले के 3.26 लाख उपभोक्ताओं राहत  मिलेगी।
उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के लिए जी का जंजाल बनी 'एवरी मंथ  बिलिंगÓ योजना को कल शाम वापस लेने का निर्णय लिया गया। यह योजना जब से  शुरू की है, तभी से इस पर सवाल उठ रहे हैं। योजना को लेकर बिजली विभाग की  हीलाहवाली व खामियों की वजह से उपभोक्ताओं को यह योजना रास नहीं आई।
विज्ञापन


सचाई  यह है कि विभाग से भी यह योजना संभल नहीं रही थी। विभाग न तो समय पर मीटर  रीडिंग ले पाया और न ही उपभोक्ताओं तक समय पर बिल नहीं पहुंचा सका। इस वजह  से बिजली निगम के कार्यालय में नाराज उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम  नहीं ले रही थी। कैश काउंटर पर लंबी-लंबी कतार आम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर  महीने बिलिंग का निर्णय उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए लिया था। लेकिन,  उपभोक्ताओं की शिकायत और परेशानी की वजह से विभाग को रोल बैक लेना पड़ा। अब  दो महीने में बिजली का बिल भेजा जाएगा। आज से नई योजना लागू हो गई।केसी अग्रवाल
अधीक्षक अभियंता, बिजली विभाग

विभाग की थी आधी-अधूरी तैयारी
हर  महीने बिलिंग की योजना यकीनन उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए ली गई। लेकिन,  विभाग की आधी-अधूरी तैयारी की वजह से यह योजना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी  का सबब बन गई थी। स्टाफ व संसाधनों की कमी की वजह से न तो समय पर रीडिंग  ले पाया और न ही उपभोक्ताओं तक बिल पहुंचा सका। भुगतान होने के बावजूद  विभाग अपने खाते अपडेट नहीं कर पाया और अगले बिल में राशि फिर जुड़ कर आ  गई। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के साथ ऐसा हुआ।


अमर उजाला ने उठाई आवाज
हर  महीने बिलिंग योजना की खामी, विभाग की हीलाहवाली और उपभोक्ताओं की परेशानी  को अमर उजाला ने शिद्दत के साथ उठाया। कल 29 सितंबर के अंक में भी 'बिजली  के बिलों की डिलीवरी में देरी, उपभोक्ता परेशानÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित  किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed