{"_id":"57f013024f1c1b565f573e7d","slug":"bhiwani-news-electric-shock-seven-years-child-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से सात साल के बच्चे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से सात साल के बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के कितान पाना में निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर के सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ तोड़ा। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
हादसा शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। मूलरूप से एमपी के जिला टिकमगढ़ के गांव देरी वासी अनीश पिछले तीन साल से अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ भिवानी में रहकर मजदूरी करता है। फिलहाल वह और उसकी पत्नी कितान पाना वासी सुनील नामक व्यक्ति के मकान निर्माण में मजदूरी कर रहे थे। उनके पास ही उनका करीब सात वर्षीय बच्चा साहिल खेल रहा था। निर्माणाधीन मकान में रोशनी के वैकल्पिक व्यवस्था कर बल्ब लगाया हुआ था। बच्चे को खेलने के दौरान बल्ब की तार से करंट लगा। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में दिनोद गेट चौकी से इंचार्ज आनंद कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।