फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, electric shock, death, famrer, farm

किसान की करंट लगने से मौत

Mon, 09 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, electric shock, death, famrer, farm
तो करंट लगने से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चरखी दादरी में खेतों में सिंचाई करने गए गांव पांडवान निवासी एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस को दिए बयान में भी परिजनों ने मौत का कारण करंट लगना बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त  जानकारी के अनुसार गांव पांडवान निवासी सोमबीर शनिवार रात घर से खेतों में सिंचाई कार्य के लिए गया था। रविवार सुबह तक जब सोमबीर घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करने खेतों में गए। वहां परिजनों को सोमबीर ट्रांसफार्मर के निकट अचेत अवस्था मेें पड़ा मिला। इसके तुरंत बाद परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल लेकर आए। सिविल अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया दिया है। मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed