{"_id":"588109514f1c1bc77cefe45a","slug":"bhiwani-news-economic-crisis-sad-person-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने घर में ही फंदा लगा लिया। मृतक ने सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और कर्ज की बात का जिक्र किया है। यह भी लिखा है कि इसके लिए परिवार का कोई सदस्य जिम्मेवार नहीं और कोई उसके परिवार को परेशान न करे। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मामला बृहस्पतिवार सुबह का है। डाबर कॉलोनी में अनिल शर्मा नामक 51 वर्षीय व्यक्ति ने घर में ही फंदा लगा लिया। अनिल के फंदा लगाने से घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसी सूचना अनाजमंडी पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल लाई। मृतक अनिल चाय की एक दुकान पर काम करता था। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने बताया है कि आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण वह यह कदम उठा रहा है और इसमें परिवार का कोई सदस्य जिम्मेवार नहीं है। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी अंजू शर्मा ने बताया कि अनिल पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया। उसकी तीन बेटियां है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। मामले में अनाजमंडी चौकी इंचार्ज एसआई रामधारी ने बताया कि अनिल कुमार नामक व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की है। फिलहाल परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई बब्बल व अन्य लोगों ने प्रशासन से परिवार की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।