{"_id":"57cf1ac14f1c1ba83031937a","slug":"bhiwani-news-decades-old-demand-approve-seems","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशकों पुरानी जिले की मांग 18 को चढ़ सकती है परवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशकों पुरानी जिले की मांग 18 को चढ़ सकती है परवान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुखिया 18 सितंबर को चरखी दादरी पहुंचकर विभिन्न परियोजनाओं को उद्घाटन करेंगे। इनमें नव निर्मित लघु सचिवालय व सौ बेड का सिविल अस्पताल अहम होंगे। तीसरी दफा दादरी आने का सीएम का कार्यक्रम फाइनल हुआ है। इससे पहले फरवरी माह में जाट आरक्षण आंदोलन के चलते तो वहीं अगस्त माह में विधानसभा सत्र के चलते दो बार सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द किए जा चुके है। तीसरी दफा तय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई। वहीं, इस दौरान आयोजित होने वाली रैली को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। एसडीएम बिजेंद्र ने हुड्डा ने विभन्न विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के आदेश दे दिए है। वहीं, क्षेत्रवासियों को प्रदेश के मुखिया से दादरी को जिले का दर्जा देने की उम्मीद सर्वोपरि रहेगी।
प्रदेश के सबसे बड़े उपमंडल के लोगों की वर्षों पुरानी जिले की मांग भी सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सिरे चढ़ने के आसार बन गए है। चार सदस्यीय विशेष कमेटी भी अपनी इस संबंध में रिपोर्ट सीएम को सौंप चुकी है। भाजपा नेताओं की माने तो 18 अगस्त को दादरी के जिला की घोषणा भी सीएम खट्टर कर सकते है। इसके अलावा भी विभिन्न परियाजनाओं सहित विकास कार्यों का सौगात में सीएम अपनी पहली रैली में क्षेत्र की जनता को देकर जाएंगे।
एसडीएम ने ली विभागाध्यक्षों की बैठक
सीएम का तीसरी दफा प्रस्तावित कार्यक्रम की पुष्टि होते ही प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया। सोमवार को एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा ने रेस्ट हाउस में उपमंडल के विभागाध्यक्षों की मीटिंग बुलाई। इसमें हर विभाग द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारी और नेता भी जुट तैयारियों में
सीएम कार्यालय से कार्यक्रम को हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन के अलावा भाजपा पदाधिकारियों व नेताओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। नेतागण इस रैली में सौगातों की बौछारें होने का तर्क दे रहे हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावों के बाद पहली दफा सीएम पहुंचेंगे। इससे पहले अप्रैल माह में बाढड़ा क्षेत्र में आयोजित रैली को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने संबोधित किया था। बाढड़ा विधायक का कहना है कि इस रैली में प्रदेश के मुखिया दादरी को जिला घोषित कर सकते है।भाजपा नेता सोमबीर सांगवान का कहना है कि रैली को लेकर तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है। इस बार क्षेत्रवासियों को निराशा हाथ नहीं लगेगी।
18 सितंबर के सीएम कार्यक्रम की सूचना उनके पास आ चुकी है। इस दौरान वो दो बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर विभागाध्यक्षों की बैठक आज ली गई। उन्हें विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए है।
बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम
प्रस्तावित कार्यक्रम में दादरी क्षेत्र को विकास परक प्रोजेक्टों की मंजूरी सीएम से दिलवाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा जिन मृलभूत सुविधाओं की क्षेत्र को दरकरार है, उन्हें पूरा करवाया जाएगा। क्षेत्रवासियों के साथ-साथ मुझे भी उम्मीद है कि रैली में सीएम जिले की घोषणा कर देंगे। इनके अलावा जो डिमांड क्षेत्र के लिए रखनी है उनकी तैयारियां की जा रही है।
सुखविंद्र सिंह मांढ़ी, बाढड़ा विधायक