{"_id":"579a5d104f1c1b967021e816","slug":"bhiwani-news-cylinder-fired-person-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर ने आग लगने से व्यक्ति झुलसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर ने आग लगने से व्यक्ति झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के चरखी दादरी के गांव सांवड़ में एक व्यक्ति लीकेज सिलेंडर में आग लगने से झुलस गया। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
अस्पताल में उपचाराधीन महेश ने बताया कि वह घर पर अकेला था। चाय बनाने के लिए उसने मिट्टी के चूल्हे में आग जलाई थी। इसी दौरान रसोईघर में चूल्हे के पास रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। एकाएक आग भड़कने से लपटों में आकर वह झुलस गया। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घटना में महेश के हाथ-पांव आग से झुलस गए। इसके तुरंत बाद उसे उपचार के लिए चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना हादसा और बढ़ा हो सकता था।