{"_id":"57f00f324f1c1b9a115742c7","slug":"bhiwani-news-crime-stone-throw-lady-colony-people-face-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पत्थर फेंकने पर महिला और कॉलोनीवासी आमने-सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पत्थर फेंकने पर महिला और कॉलोनीवासी आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Stone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में पुलिस कंट्रोल रूम में आई महिला की शिकायत के बाद रात को पुलिस एक घर पहुंची और परिवार के सदस्यों को धमकाया। सुबह कॉलोनी वासी शिकायत करने वाली महिला के खिलाफ ही उतर आए और चौकी पहुंचकर महिला के आरोपों को झूठा बताया और कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार देर रात हनुमान गेट क्षेत्र से एक महिला ने पुलिस कंट्रोल में फोन किया कि पड़ोस के कुछ लोगों ने उसके घर पर पथराव किया। कंट्रोल रूम से सूचना आने के बाद जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर आरोपी परिवार के सदस्यों को धमकाया। इस मसले पर सुबह कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर जैन चौक चौकी पहुंचे और महिला पर ही बेवजह तंग करने के आरोप लगाए। कॉलोनी वासियों ने बताया कि पहले पहले भी इस तरह की झूठी मारपीट, छेड़छाड़ की शिकायत कर लोगों से रुपये ऐंठ चुकी है। इसकी पहले भी शिकायत हो चुकी है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। कॉलोनीवासियों ने शिकायत कर महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि महिला की झूठी शिकायत पर पुलिस ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। रात्रि को बुजुर्ग धर्मबीर को तंग करने बाबत पुलिस कंट्रोल रूम ें शिकायत की तो पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। इस मौके पर कॉलोनी वासी रमेश कुमार, धर्मबीर सिंह, साधुराम, राजकुमार, सुंडाराम, बाबूलाल, मानसिंह, संजय, दयानंद, पोनी, शरबती, ललिता, सुमित्रा, रोशनी, चंद्रपति, गीता, सुमन, बीना, सुरेश, प्रकाश, पुरूषोत्तम, राजकुमार आदि मौजूद रहे।