फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, cow, owner, not in favour

गोशाला संचालकों का और गाय रखने से इंकार

Tue, 04 Oct 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, cow, owner, not in favour
गाय - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने लावारिस पशुओं की व्यवस्था के लिए प्रत्येक जिले को 50 लाख रुपये  देने की घोषणा की है। भिवानी पशुपालन विभाग के पास 15 लाख की पहली किस्त आ चुकी है मगर गोशाला संचालक अपने पास और लावारिस पशु रखने को तैयार नहीं।

प्रदेश  सरकार की ओर से 15 लाख की ग्रांट आने के बाद एडीसी की अध्यक्षता में इसी सप्ताह गोशाला संचालकों की बैठक हुई। बैठक में पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. जय सिंह, डीडीपीओ व अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में गोशाला संचालकों को बताया गया कि 15 लाख की ग्रांट सरकार की ओर से मिली है। जिसे गोशाला में शेड ठीक कराने, पानी की टंकी ठीक कराने व अन्य व्यवस्थाओं  के लिए जरूरत अनुसार दी जाएगी। मगर विभाग ग्रांट उन्हीं गोशाला संचालकों को देगा जो और लावारिस पशु रखेगा। मगर अधिकतर का कहना था कि उनके पास पहले ही क्षमता से अधिक लावारिस पशु है।
विज्ञापन


नई गोचर भूमि की तलाश
गोशाला संचालकों के और लावारिस पशु रखने से इंकार के बाद अब पशुपालन विभाग और  जिला विकास एवं पंचायत विभाग ने लावारिस पशुओं की व्यवस्था के लिए गोचर भूमि की तलाश शुरू कर दी है। विभाग अधिकारियों का मानना है कि गोचर भूमि मिलने के बाद 50 लाख से वहां लावारिस पशुओं के लिए व्यवस्था बनाई जा सकती  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोशालाओं की स्थिति
गौशाला            क्षमता            मौजूद लावारिस पशु

महम गेट गौशाला        3800            4500
पतरामगेट सुनारोंकी गौशाला    1500            2200
हालुवास गेट गौशाला        500            800
:
सरकार ने लावारिस पशुओं की व्यवस्था के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 15 लाख की ग्रांट आई है। जो गोशाला संचालक और लावारिस पशु रखने को तैयार हो, उसे टीन शेड ठीक कराने, पानी की टंकियां या अन्य व्यवस्थाओं के लिए जरूरत अनुसार राशि दी जाएगी। राशि अतिरिक्त उपायुक्त की अनुमति से दी जाएगी।
डा. जय सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, पशु पालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed