फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news,corona active case

कोरोना से एक दिन में तीन की मौत

Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news,corona active case
कोरोना लगातार जान लेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना से मौत के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 83 वर्षीय व्यक्ति और चिरंजीव कॉलोनी से 69 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल हैं। तीनों ही हिसार के अलग-अलग निजी अस्पतालों में दाखिल थे, जहां कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को कोरोना के 24 नए मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मृतक दोनों के परिजनों के सैंपल लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। कोरोना की वजह से अब तक 27 मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ये मामले आए सामने
जिले भर में शुक्रवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें दो केस नया बाजार नीम चौक, एक केस हरिपुर पालुवास, दो केस सेक्टर 13, दो केस बीआर कॉलोनी भिवानी, एक केस पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दो केस जैन चौक क्षेत्र, दो केस मस्तों की गली बर्तन बाजार भिवानी, दो केस कृष्णा कॉलोनी, एक केस जगत कॉलोनी, एक केस गांव देवसर, एक केस गांव जुई बिचली, एक केस गांव तिगड़ाना, दो केस खरक खुर्द, दो केस जिला सामान्य अस्पताल भिवानी, एक केस सिवानी व एक केस उत्तम नगर से सामने आया है। अब तक जिले में कुल 2277 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 1834 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 420 एक्टिव केस है। शुक्रवार को जिले से 800 सैंपल लिए जा चुके है। जिले में शुक्रवार को 42 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।
विज्ञापन

69 वर्षीय व्यक्ति की नौ सितंबर को बिगड़ी थी हालत, ऑपरेशन के बाद कोरोना से तोड़ा दम
शहर के चिरंजीव कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय एक व्यक्ति को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी नौ सितंबर को हालत बिगड़ गई थी। उन्हें पिछले दो दिनों से पेट में दर्द, उल्टी, कब्ज की शिकायत थी। उन्हें छिद्रित पैरिटोनिटिस का निदान किया गया था। नौ सितंबर को उनका आपात कालीन ऑपरेशन के बाद वेंटीलेटर पर रखा गया था। जिसे 11 सितंबर को वेंटीलेटर से हटा दिया था। ऑपरेशन के चार दिन बाद पित्त में रिसाव होने लगा। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। 16 सितंबर को उन्हें फिर से वेंटीलेटर पर रखा और उनका फिर से ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। उसी दिन उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट उसी दिन पॉजिटिव आ गई थी। उपचार के दौरान ही उनकी 18 सितंबर की सुबह छह बजकर 50 मिनट पर मौत हो गई। उनके परिवार में उनकी 70 वर्षीय पत्नी सहित छह सदस्य हैं, जिनमें सभी के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में थे दो पहले कोरोना पॉजिटिव, सांस लेने में हुई दिक्कत, हिसार में तोड़ा दम
पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 83 वर्षीय एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उपचार के दौरान उनका 14 सितंबर को कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसकी 15 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। उनकी 15 साल पहले हार्ट सर्जरी हुई थी। इससे पहले उन्हें दो बार दिल का दौरा आ चुका था। बुखार, सांस लेने में दिक्कत और खांसी के चलते उन्हें 16 सितंबर को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां उन्हें कोविड आईसीयू में रखा गया। 18 सितंबर उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। जिनकी उसी दिन सुबह साढ़े पांच बजे मौत हो गई। उनके परिवार में पहले दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिजनों के सैंपल लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है।

82 वर्षीय महिला ने हिसार के निजी अस्पताल में तोड़ा दम
कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 82 वर्षीय एक महिला ने हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला महम रोड स्थित चौखानी स्टेट कॉलोनी की रहने वाली थी। मृतका का बेटा पहले कोरोना पॉजिटिव आ चुका था। उसी के संपर्क में आने के बाद महिला को 15 सितंबर को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जिसके बाद 16 सितंबर को उसका कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसकी 17 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। महिला को ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और फिर चिकित्सकों ने उसे शुक्रवार को मृत घोषित कर दिया। महिला के परिवार में उसके बेटे सहित पांच सदस्य हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उनके कोरोना टेस्ट कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए सरकारी हिदायतों का पालन करें। कोरोना टेस्ट के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी व्यवस्था की गई है।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सीएमओ भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed