फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, cold, rickshaw driver, dead, not, recognised

ठंड से रिक्शा चालक की मौत, नहीं हुई पहचान

Sat, 14 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, cold, rickshaw driver, dead, not, recognised
dead body
भिवानी में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है। ठंड के कारण एक रिक्शा चालक की मौत हो गई है। रिक्शा चालक सामान्य अस्पताल में मृत मिला। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया मगर पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सामान्य अस्पताल के नीकू वार्ड के पास बाहर की तरफ एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में जमीन पर गिरा दिखाई। आसपास के लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की मगर वह नहीं हिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो व्यक्ति मृत मिला। पास ही में उसके खाली रिक्शा खड़ी थी। दिनोद गेट चौकी पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास काफी प्रयास किया और रिक्शा चालकों को मृतक का फोटो भी दिखाया मगर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव को शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज गिरीराज ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और प्रयास किए जा रहे है। प्रथम दृष्टि में लगता है कि अत्यधिक ठंड के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed