फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, challan, changes, limit, police, seen

दिखेगा परिवर्तन, सिर्फ चालान काटने तक सीमित नहीं रहेगी पुलिस

Sat, 16 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 16 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, challan, changes, limit, police, seen
डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि जनता सुरक्षित महसूस करे। इसके लिए सभी जिलों का निरीक्षण किया जा रहा है और कर्मचारियों की समस्याओं, कठिनाइयों को जाना जा रहा है। स्टाफ की कमी है, फिर भी बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। यह कहना है डीजीपी  केपी सिंह का। उन्होंने डेढ़ घंटे तक जिले की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से मंथन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीजीपी शुक्रवार रात करीब आठ बजे भिवानी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन में उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों से बैठक की और उनकी समस्याएं जानी। वर्कलोड से परेशान कर्मचारियों को कुछ राहत देते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उतना ही काम दिया जाएगा, जितना वो आसानी से कर सके। सबसे प्रमुख जनता सुरक्षित मसूस करे ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है। डीजीपी ने बताया कि जवानों को उनकी ड्यूटी के बारे में बताया गया है और उन्हें उनके कानूनी अधिकार बताए गए है ताकि ड्यूटी में कोताही न रहे।
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे रद करने के लिए दी गई चेतावनी पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जानमाल का नुकसान किया है या पुलिस के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी निर्दोष को हाथ भी नहीं लगाया जाएगा। भिवानी पुलिस सिर्फ चालान काटने तक सीमित रहने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस अधीक्षक से बातचीत हुई है और जल्द ही परितवर्तन नजर आएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा, सभी डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को मिलेगा सप्ताह में 24 घंटे आराम
पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में 24 घंटे आराम मिलेगा। पुलिस कर्मचारियों के साथ मीटिंग में डीजीपी ने ये निर्देश दिए। कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही नहीं करने, कानूनी दायरे में रह कर कार्य करने के लिए जागरूक किया। कर्मचारियों को अतिरिक्त वर्कलोड नहीं देने के भी निर्देश दिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed