{"_id":"583f30af4f1c1b0d1ede72e8","slug":"bhiwani-news-cash-line-stand-old-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश के लिए कतार में खड़े बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश के लिए कतार में खड़े बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर लोगों को हो रही परेशानी कम होने की बजाय बढती जा रही है। बहल के समीप राजस्थान की राजगढ तहसील के गागड़वास निवासी एक व्यक्ति को नगदी लेने के चक्कर में अपनी जान गंवानी पड़ी है। गागड़वास के बुजुर्ग सिंगराम की चक्कर आने से उस वक्त मौत हो गई जब वह राजगढ कस्बे के एक बैंक में भुगतान लेने के लिए लाइन में लगा हुआ था।गागड़वास गांव निवासी 70 वर्षीय सिंगराम अपनी पोती के साथ स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की मुख्य शहरी शाखा के सामने नगदी लेने के लिए सुबह नौ बजे बैंक के सामने लाइन में लगा था। करीब साढ़े दस बजे लाइन में लगे बुजुर्ग सिंगराम को चक्कर आ गया तथा वह जमीन पर गिर गया। सिंगराम के साथ ही लाइन में खड़े युवक मनीष सैनी व अमित कुमार ने अन्य लोगों के साथ बुजुर्ग सिंगराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर मृतक के पुत्र रणवीर सिंह तथा अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर राजगढ के विधायक मनोज न्यांगली भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के पुत्र ने विधायक से कहा कि मुझे यह बताया जाए कि मेरे पिता की मौत के लिए आखिर जिमेदार कौन है? मेरे पिता बैंक से अपने खाते में जमा राशि लेने आये थे, तो कौनसा गुनाह कर दिया। जिस पर विधायक ने कहा कि इसके लिए सरकार और बैंक प्रबंधन जिमेदार है एवं आवश्यकता इस बात की है कि बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था होनी जरूरी है। विधायक ने सरकार से मांग की कि मृतक सिंगराम के परिवार को तुरंत बीस लाख रुपये की राशि दी जाए। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा अच्छी हो सकती है, लेकिन प्रबंधन नहीं होने के कारण आम जनता दुखी है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक के परिवारजनों के बयान दर्ज किए। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला भी दर्ज नहीं हुआ है।
फोटो..19,20