फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

सिरसी बूथ पर मतदान के दौरान पुलिस कर्मी ने युवक को मारा डंडा,पैर की हड्डी टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
45 फोटो भिवानी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल प्रदीप। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बहल क्षेत्र के गांव सिरसी के सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहचान पत्र दिखाने को लेकर एक युवक व एक पुलिसकर्मी में विवाद हो गया। पुलिस कर्मी ने फोन कर थाने से पुलिस बुला ली। जिसके बाद मतदान केंद्र में भगदड़ मच गई और एक पुलिस कर्मी ने प्रदीप नामक युवक पर डंडे बरसा दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसके बाएं पैर की हड्डी टूटने पर उसका सोमवार को ऑपरेशन होगा। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में भर्ती गांव सिरसी निवासी प्रदीप (36) ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ गांव के बूथ पर मतदान करने के लिए दोपहर के समय गया था। करीब सवा एक बजे मतदान केंद्र पर वोट डालकर कक्ष से बाहर आया था कि इसी दौरान वहां मौजूद एक पुलिस कर्मी ने उस पर डंडे बरसा दिए। वह भागने लगा तो पुलिस कर्मी ने उसका पीछा कर डंडे मारे, जिसकी वजह से नीचे गिर गया। जमीन पर पड़े होने के बाद भी डंडे बरसा दिए। जिससे उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

प्रदीप का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। उसे नहीं पता कि वहां क्या हुआ था, वह तो मतदान कर कक्ष से बाहर आया था कि अचानक उस पर पुलिस कर्मी टूट पड़ा। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक मतदान केंद्र से भागते समय गिरा था। हो सकता उससे उसे चोट लगी हो, यह एक जांच का विषय है। जैसा भी मामला सामने आएगा वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed