फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

हड़ताल का असर : कुछ जगहों से ही हुआ कूड़ा उठान, नहीं मिली पूरी तरह गंदगी से शहर को निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
46 फोटो सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने पर घंटाघर चौक से उठाया गया कूड़ा। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लगातार 11 दिनों की हड़ताल के दौरान जमा हुए शहर के अंदर करीब 800 टन कचरे में रविवार को महज 100 टन कचरे का ही कंपनी के कारिंदे उठान कर पाए। कुछ जगहों पर ही आंशिक रूप से कूड़ा उठान हो पाया, जबकि करीब 700 टन कचरे के ढेर शहर में लगे रहे। हड़ताल खत्म होने के बावजूद भी पूरे शहर को गंदगी से निजात नहीं मिली। कूड़ा उठान में अभी दो से तीन दिन और लगेंगे। वहीं रविवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल खत्म करने के बाद 303 कर्मचारी रविवार को काम पर लौट आए। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने भी मुख्य जगहों से कूड़ा उठान कराने में मदद कराई।
विज्ञापन

नगर परिषद की हड़ताल की वजह से भिवानी शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई। सफाई व्यवस्था खराब होने से शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर भी गंदगी का आलम बना हुआ है। हालांकि हड़ताल समाप्ति के बाद रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने कुछ जगहों पर आंशिक रूप से कूड़े का उठान कराया, लेकिन कई जगह कई टन लगे कूड़े के ढेर को पूरी तरह से नहीं उठाया गया। इस वजह से आसपास के लोगों को कूड़े से उठ रही बदबू से निजात नहीं मिली।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई यूनियन जिला प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को 303 सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। शहर में मुख्य जगहों से कूड़े का उठान कराया गया है वहीं वार्डों में भी साफ-सफाई हुई। उनका कहना है कि अभी छोटे प्वाइंटों से कूड़ा उठान नहीं हुआ है। जिसका उठान भी एक से दो दिन में हो जाएगा और पहले की तरफ शहर साफ-सुथरा बनाए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed