फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

कोई कंधे तो कोई सिर पर ईवीएम उठा मतदान केंद्र के लिए हुआ रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
09 फोटो शिक्षाबोर्ड कार्यालय से चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्र की और रवाना होती पोलिंग पार्टी। स - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए रविवार को होने वाले मतदान के लिए कोई कंधे पर तो कोई सिर पर ईवीएम मशीन उठाकर पोलिंग बूथों की तरफ रवाना हुआ। ये नजारा भिवानी के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में दिखा। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को चुनावी सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन

खंड भिवानी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भिवानी संदीप अग्रवाल ने बताया कि खंड भिवानी में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के लिए 259 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए खंड भिवानी में 259 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसके अलावा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं जो चुनाव संबंधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे और यदि कहीं अतिरिक्त चुनाव सामग्री की जरूरत पड़ी तो उसे उपलब्ध करवाएंगे। इन सभी के लिए शिक्षा बोर्ड परिसर में चुनाव सामग्री आवंटित करने के लिए 15 टेबल व काउंटर लगाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर बूथ पर एक पोलिंग पार्टी लगाई है। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, दो पोलिंग अधिकारी और एक पुलिसकर्मी तैनात किया है। पोलिंग बूथ पर पीठासीन अधिकारी पोलिंग एजेंट लगाएंगे। इसके लिए सभी पार्टी अपने-अपने एजेंट का पहचान पत्र व फोटो आई कार्ड पीठासीन अधिकारी को उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तर पर पोलिंग टीमों को दी गई चुनावी सामग्री
पंचायत चुनाव के पहले चरण के अंतर्गत भिवानी जिले में 30 अक्तूबर को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए सभी खंड रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा ईवीएम मशीनें एवं अन्य चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां निर्धारित पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि शनिवार को भिवानी खंड के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भिवानी संदीप अग्रवाल ने भिवानी खंड की पोलिंग पार्टियों को हरियाणा शिक्षा बोर्ड परिसर से चुनाव सामग्री दे कर रवाना किया।

जिला परिषद के 22 वार्ड व पंचायत समिति के 114 पदों के लिए होगा मतदान
भिवानी जिले में 312 गांवों में 22 वार्डों में जिला परिषद और 114 पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। भिवानी जिले में 827 पोलिंग बूथों में 223 संवेदनशील और 187 अति संवेदनशील बूथ हैं। पोलिंग टीमों ने शनिवार शाम को ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया वहीं रविवार सुबह होने वाले मतदान की जरूरी व्यवस्थाएं कराई। एक पोलिंग पार्टी में सुरक्षा कर्मी के अलावा चार अधिकारी व कर्मचारी प्रत्येक बूथ पर तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed