फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

आईआरबी की दो कंपनियों के साथ 3000 पुलिस कर्मी रखेंगे मतदान पर पैनी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में मतदान केंद्रों पर मुस्तैदी से पुलिस पैनी नजर बनाए रखेगी। पंचायती चुनावों के लिए रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी, झज्जर सहित अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। इसी के साथ आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) की दो कंपनियां भी मतदान के दौरान बूथों पर तैनात रहेगी। शनिवार को डीसी नरेश नरवाल और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

जिला परिषद और पंचायत समिति चुुनावों को लेकर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान के दौरान 60 पेट्रोलिंग टीमें मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखेंगी। इसी के साथ संवेदनशील और अति संवदेनशील बूथों पर पैदल गश्त भी की जाएगी। करीब तीन हजार पुलिस जवान मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। इसके लिए रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी और झज्जर के अलावा आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने पुलिस जवानों को मतदान के दौरान सतर्क रहने की हिदायतें दी हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा में 600 कर्मी रखेंगे पैनी नजर
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 600 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। सुरक्षा पर डीएसपी वीरेन्द्र सिंह नजर बनाए रखेंगे। इसके साथ-साथ पेट्रोलिंग पार्टी भी मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेगी। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की हुड़दंग बाजी व अव्यवस्था सहन नहीं की जाएगी। जहां पर भी अव्यवस्था का आलम पाया गया तो तुरंत उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बवानीखेड़ा खंड में 33 गांव हैं। खंड के करीब 86 हजार 305 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इनमें 45 हजार 965 पुरुष व 40 हजार 339 महिलाएं मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं के लिए 109 मतदान केंद्रों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed