फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, आज तय करेंगे मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
36 फोटो चुनाव के मद्देनजर बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त नरेश नरवाल एवं - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पंचायत चुनावों में इस बार दो बार मतदान होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति का मतदान रविवार को होगा, जबकि दो नवंबर को पंच और सरपंच के लिए वोट डाले जाएंगे। लेकिन पहले दिन मतदान में किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा कौन सिपहसलार बनेगा, ये रविवार को मतदाता तय कर देंगे। हालांकि मतदान से पहले प्रत्याशियों ने रुठों को मनाने और अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए साम-दाम-दंड-भेद की नीतियों को भी अपनाया। लेकिन मतदान किसके लिए वरदान बनेगा और किसके लिए हार का कारण, यह तो ईवीएम खुलने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन मतदाता रविवार को ईवीएम का बटन दबाकर जिला पार्षद व पंचायत समिति सदस्यों के भाग्य का फैसला जरूर कर देंगे।
विज्ञापन

भिवानी जिले के 312 गांवों के 22 वार्डों में जिला परिषद चुनावी मैदान में 243 उम्मीदवार अपनी मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। जिनमें 143 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। इसमें एसटी वर्ग से 65 और पिछड़ा वर्ग से 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं। सामान्य वर्ग से 141 उम्मीदवार चुनावों में भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि बात पंचायत समिति सदस्य के लिए की जाए तो जिले भर में 724 पंचायत समिति अपने-अपने वार्डों से चुनावी मैदान में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इनमें 438 पुरुष और 286 महिलाएं हैं। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग से 211, पिछड़ा वर्ग से 111 और सामान्य वर्ग से 402 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में हैं।
विज्ञापन

जिले में जिला परिषद चुनावों के लिए 312 गांवों के 22 वार्डों में 658522 मतदाता हैं। जिनमें 350441 पुरुष मतदाता हैं। पुरुषों के लगभग मुकाबले में 308073 महिला मतदाता भी अपने वोट की डालने की तैयारी कर रही हैं। जिला परिषद के कई वार्ड ऐसे हैं, जहां दो या तीन प्रत्याशियों के बीच ही कांटे की टक्कर मानी जा रही है। लेकिन अब मतदान के लिए इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। ईवीएम में बटन दबने के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी तय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद के वार्ड
कुल गांव- 312
कुल वार्ड- 22
एससी आरक्षित सीट- पांच पुरुष- दो एससी महिला
-बीसीए आरक्षित सीट- दो पुरुष- एक महिला
ये है सात खंडों में महिला व पुरुष मतदाताओं की स्थिति
खंड का नाम पुरुष महिला कुल मतदाता
1. बवानीखेड़ा- 45965- 40340- 86306
2. बहल- 27040- 23257- 51298
3. भिवानी- 119343- 103750- 223096
4. कैरू- 33140- 28924- 62065
5. लोहारू- 32954- 29707- 62662
6. सिवानी- 32101- 28158- 60259
7. तोशाम- 59898- 52945- 112844
-------------------------------------------------
कुल- 350441 308081 658530
-------------------------------------------------
संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर एसपी ने जांची व्यवस्थाएं
भिवानी जिले में पंचायती चुनाव सात खंडों में कराए जा रहे हैं। इसमें 312 गांवों में सरपंच, 3211 पंच के अलावा 144 पंचायत समिति सदस्यों और 22 जिला पार्षदों का चुनावों के लिए 30 अक्तूबर और दो नवंबर को मतदान होगा। जिले भर में 826 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 182 मतदान केंद्र यानी बूथ संवेदनशील हैं और 242 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। शनिवार को मतदान से पहले पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह व डीएसपी आर्यन चौधरी ने भी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाएं जांची।

एसपी बोले
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को शांतिपूर्वक ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी बूथों पर पुलिस तैनात रहेगी और किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी या अफवाह फैलाने का प्रयास किया जाता है तो आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेरा सभी ग्राम वासियों से अनुरोध है कि वे प्रजातंत्र के इस उत्सव में शांतिपूर्वक अपनी भागेदारी निभाएं और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
-अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed