Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

ग्रामीण क्षेत्र में नियुक्त होंगे 90 नए चिकित्सक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
01 फोटो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जूई कलां। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। ग्रामीण क्षेत्र में अब चिकित्सा सुविधाएं ओर अधिक बेहतर होने जा रही है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग 90 नए चिकित्सकों (सीएचओ) की नियुक्ति करने जा रहा है। नए चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल और पीजीआईएमएस रोहतक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही उन्हें अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी सहित परामर्श की सुविधाएं भी मिल सकेगी। सीएचओ के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ के भी पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें भरने के लिए जिला मुख्यालय की ओर से निदेशालय को पत्र जारी किया हुआ है।
विज्ञापन

ये हैं सीएचओ के कार्य
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हैं। ये गांव में मरीजों का इलाज करना, ग्रामीण क्षेत्रों में ओपीडी का संचालन करना, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उचित सलाह देना और आवश्यकता पड़ने पर उनका स्वास्थ्य से जुड़े उपचार करना आदि शामिल हैं। साथ ही कई सारे प्राथमिक उपचार मुहैया कराने का काम करते हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पताल पहुंचे रहे मरीज
जिले की सीएचसी और पीएचसी में रोजाना 1500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी के कारण उन्हें उचित उपचार सुविधाएं नहीं मिल पाती। इसकी वजह से उन्हें बिना उपचार करवाए ही लौटना पड़ता है या फिर उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक और निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। निजी अस्पतालों में 200 से लेकर 500 रुपये ओपीडी स्लिप का चार्ज है। इसके अलावा दवा और अन्य जांच की खर्च अलग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीएचसी में चिकित्सकों की स्थिति:
अस्पताल स्वीकृत पद चिकित्सक रिक्त पद
सीएचसी मानेहरू 05 05 00
सीएचसी कैरू 05 02 03
सीएचसी धनाना 04 04 00
सीएचसी मीरान 04 02 02
सीएचसी लोहारू 08 06 02
सीएचसी तोशाम 11 05 06
जिले की पीएचसी में चिकित्सकों की स्थिति
अस्पताल स्वीकृत पद चिकित्सक रिक्त पद
पीएचसी जमालपुर 07 02 05
पीएचसी बामला 02 02 00
पीएचसी खरक कलां 02 01 00
पीएचसी नंदगांव 02 01 01
पीएचसी दिनोद 02 02 00
पीएचसी जूई 02 00 02
पीएचसी ढाणी माहूं 02 01 01
पीएचसी तालू 02 02 00
पीएचसी अलखपुरा 02 02 00
पीएचसी सूई 02 01 01
पीएचसी चांग 02 02 00
पीएचसी बडवा 02 01 01
पीएचसी गुरेरा 02 02 00
पीएचसी लीलस 02 02 00
पीएचसी झुप्पा कलां 02 01 01
पीएचसी सोहसरा 02 02 00
पीएचसी बहल 02 02 00
पीएचसी नकीपुर 02 02 00
पीएचसी ढिगावा 02 02 00
पीएचसी बिरण 02 02 00
पीएचसी संडवा 02 00 02
पीएचसी बुसान 02 01 01
स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की स्थिति:
अस्पताल स्वीकृत पद चिकित्सक रिक्त पद
एसडीएच बवानीखेड़ा 11 06 05
एसडीएच सिवानी 11 05 06
पीपीसी भिवानी 02 01 01
केएल जालान अस्पताल 04 01 03
जिला जेल भिवानी 02 01 01
जिला टीबी सेंटर 02 02 00
आरवीसी भिवानी 01 01 00
मोबाइल डिस्पेंसरी 01 01 00
एसडीएच देवराला 02 01 00
सिविल अस्पताल हुडा 01 01 00
ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी के संचालन से लेकर परामर्श सुविधा के लिए जिलेभर में 90 सीएचओ नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए निदेशालय की ओर से हरी झंडी मिल गई है। सीएचओ की नियुक्ति के बाद ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed