फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

डीएलएड की परीक्षा में नकल के 45 मामले दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित डीएलएड प्रवेश वर्ष-2019, 2020 की प्रथम वर्ष (री-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2021 की प्रथम वर्ष (नियमित) परीक्षा में 45 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई परीक्षा में 13,219 छात्र-अध्यापक 54 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट हुए। विभिन्न उड़नदस्तों ने 45 नकलची पकड़े। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आठ नकलची पकड़े। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने जींद में छह नकलची पकड़े। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने चरखी-दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नारनौल, रोहतक, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत व यमुनानगर में 22 नकलची पकड़े। जिला प्रश्न-पत्र उड़नदस्ते ने चरखी-दादरी, कुरुक्षेत्र, नूंह, पंचकूला व यमुनानगर में नौ नकलची पकड़े। जिला प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता यमुनानगर ने परीक्षा केंद्र रावमावि यमुनानगर-08 (बी-2) पर कार्यरत पर्यवेक्षक रिंकी को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed