फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

महिला आयोग की चेयरमैन रेनू भाटिया ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
44 फोटो शिकायतें सुनती हुई चेयरमैन रेनू भाटिया। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर पर रह रहीं महिलाओं से बातचीत की व उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में अब तक लगभग 900 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में आपसी समझौतों के साथ सुलझा लिया गया है और बहुत कम मामले ही कोर्ट व पुलिस तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सेंटर में सामान्य मामलों के साथ रेयर केसों की भी जानकारी ली। सामान्य परिस्थितियों में वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को पांच दिनों तक ही रखा जाता है और इन मामलों का काउंसलिंग के माध्यम से आपसी रजामंदी करवाकर महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाता है। परंतु विशेष मामलों में कई बार महिलाओं को पांच दिन की ज्यादा अवधि के लिए वन स्टॉप सेंटर पर रखना पड़ जाता है। इन मामलों में आयोग कड़ी नजर रखता है और यह सुनिश्चित करता है कि ऐसे मामलों में महिलाओं पर किसी भी प्रकार की ज्यादती न हो। इस मौके पर उन्होंने परिसर में एक पौधा भी लगाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ पब्लिक प्रोटेक्शन ऑफिसर हरबंस कौर, महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी दर्शना मालवाल, महिला थाना प्रभारी धर्मली देवी, कमीशन की विधिक सहायक पूजा, वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज अंजू, बीजेपी प्रदेश महिला महामंत्री मीना परमार, बीजेपी जिला सचिव वीना तंवर भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष रेनू भाटिया ने महिला थाना का भी दौरा किया। इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने लघु सचिवालय के डीआरडीए हॉल में भिवानी जिला से संबंधित 13 शिकायतों पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान उन्होंने संबंधित मामलों पर दोनों पक्षों व पुलिस के बयानों को दर्ज करके संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed