{"_id":"62f00d3b47a2964b81194b35","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr6386955143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी मंदिर से नौ देवी-देवताओं के छतर और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजी मंदिर से नौ देवी-देवताओं के छतर और आभूषण चोरी
विज्ञापन
42 फोटो दादरी गेट कमला नगर कॉलोनी स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में चोरी हुए छत्र की जानकारी देते पूज
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दादरी गेट कमला नगर कॉलोनी स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में शनिवार की रात को नौ देवी-देवताओं के छतर व आभूषण चोरी हो गए। चोर दानपात्रों को भी खंगाल पैसे ले उड़े। चोरों ने मंदिर के छत पर लगे लोहे के जाल व गेट की रेलिंग तोड़ने का भी प्रयास किया। वारदात की जानकारी रविवार सुबह मंदिर के पुजारी को हुई। सूचना जैन पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का केस दर्ज किया है।
कमला नगर के बालाजी मंदिर के पुजारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब 35 से 40 साल पुराना मंदिर है। मंदिर में रात को कोई चौकीदार नहीं है। शनिवार रात करीब 11 बजे वह पूजा-पाठ के बाद अपने घर चला गया था। जिसके बाद चोरों ने मंदिर में छत पर लोहे के जाल व लोहे के गेट की रेलिंग को तोड़ने का भी प्रयास किया। चोर नौ देवी-देवताओं के दरबारों से छतर चोरी कर ले गए। इसके अलावा दानपात्र के पैसे व अन्य सामान पर भी चोर हाथ साफ कर गए। पुजारी ने बताया कि मंदिर में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है।
वारदात की सूचना मिलने के बाद जैन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का मुआयना किया। चोरों का सुराग जुटाने के लिए तथ्य भी जुटाए। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।