फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

मिशन एडमिशन: दस्तावेज सत्यापन में हुई चुक तो गुरुजी नपेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
21 फोटो राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कॉलेजों में स्नातक के विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए विद्यार्थी साइबर कैफे या फिर घर बैठे लैपटॉप से आवेदन कर रहे हैं। वहीं कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए एडमिशन कमेटी की ड्यूटी लगाई है, जिसमें पांच-पांच सदस्यों को शामिल किया है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अगर कमेटी सदस्य कोई चूक करते हैं तो इस बार वे नपेंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय से विशेष प्रबंध करते हुए एडमिशन कमेटी के सदस्यों की ईमेल आईडी और फोन नंबर की सूची पहले ही अपलोड करवा ली है। अगर सत्यापन में कोई गड़बड़ी होती है तो उक्त स्टाफ से सीधा संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन भी ऑनलाइन ही हो रहा है। इसमें किस फॉर्म को किस स्टाफ ने सत्यापित किया है, इसकी कोई जानकारी निदेशालय को नहीं होती है। इसकी वजह से कई बार स्टाफ सदस्य सत्यापन के दौरान कोताही बरत देते हैं, इस कारण कई विद्यार्थियों के आवेदन रद्द हो जाते थे मगर अब ऐसा नहीं होगा। जो स्टाफ सदस्य जिनके आवेदन की जांच करेगा, उसकी जानकारी निदेशालय को भी होगी। साथ ही इसमें यह भी पता चल जाएगा कि किसने कितने दस्तावेजों की जांच की है।
विज्ञापन

पोर्टल पर बिना शुल्क के भर सकेंगे जाति प्रमाण पत्र
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जिन उम्मीदवारों की जाति पीपीपी से असत्यापित है, उन्हें अब प्रवेश पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने के साथ अपनी जाति भरने की अनुमति है। सभी उम्मीदवार (एससी/डीएससी और बीसीए/बीसीबी) जिनकी जाति पीपीपी से असत्यापित थी और पोर्टल पर सामान्य श्रेणी में मानी जाती थी, उनके प्रवेश फॉर्म उनकी जाति के अद्यतन के लिए अनफ्रीज/अनसत्यापित कर दिए हैं। इसके लिए एडमिशन कमेटी विद्यार्थियों को एसएमएस भेज रहे हैं। प्रवेश चाहने वालों को वित्तीय लाभ (शुल्क रियायत) केवल सत्यापित पीपीपी डेटा के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज जरूरी
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, परिवार आईडी, एससी/बीसी प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की ईमेल आईडी, विद्यार्थी का मोबाइल नंबर, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट नंबर, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।

यह रहेगा एडमिशन का शेड्यूल
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- आठ अगस्त।
- दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन की तिथि - दो से नौ अगस्त तक।
- पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी- 12 अगस्त।
- पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि - 13 से 16 अगस्त तक।
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी- 19 अगस्त।
- दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि- 20 से 23 अगस्त तक।
- कक्षाएं शुरू होंगी- 22 अगस्त।
- खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा- 26 अगस्त
कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और आवेदनों का सत्यापन भी किया जा रहा है। दस्तावेेजों का सत्यापन करने वाले कमेटी के सदस्यों के ईमेल आईडी और फोन नंबर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने मांगें हैं। इससे निदेशालय को जानकारी रहेगी कि किस कमेटी सदस्य ने कितने आवेदनों का सत्यापन किया है।
- प्रो. रेखा शर्मा, एडमिशन नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed