फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

चोरों ने रात में तीन जगहों से किए लाखों के सामान पर हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। चोरों ने रात में अलग-अलग जगहों पर ताले चटकाकर लाखों रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर डाला। चोरों ने गोशाला को भी नहीं बख्शा, वहां पर भी लाखों के सामान चुराए। चोर तोशाम में एक किराना की दुकान के ताले चटका वारदात को अंजाम दे भागे। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव बामला निवासी महेंद्र देव ने बताया कि वह श्याम गोशाला धर्मार्थ ट्रस्ट का प्रधान है। गत चार अगस्त की रात को गोशाला में काम करने वाले कर्मचारी किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। गत पांच अगस्त की सुबह गोशाला में आकर देखा तो काफी सामान गायब मिला। चोर गोशाला से जनरेटर, दो बैटरी, गड़ासा, गेट, ट्राली की ग्रिल, लोहे की टंकी, ट्यूबवेल की मोटरें, अलमारी व ट्रैक्टर जाल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

खरककलां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गोशाला में चोरी की वारदात के बाद मौका मुआयना किया वहीं इस संबंध में प्रधान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूल से पतीले व माइक सिस्टम ले उड़े चोर
गांव दिनोद की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शनिवार रात को चोर घुस गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अंदर से दो बड़े पीतल के पतीले चोरी कर लिए। वहीं दूसरे कक्ष से साउंड सिस्टम भी चोर ले उड़े। चोरी की वारदात की जानकारी स्कूल हेड टीचर को दी गई। स्कूल हेड राजकुमार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया।

किराना दुकान से नकदी व सामान ले उड़े चोर
तोशाम। तोशाम स्थित एक किराना स्टोर के ताले चटकाकर चोर सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने मामले की शिकायत तोशाम पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में रामकिशन गोयल ने बताया कि उसकी बीईओ कार्यालय के समीप किराना की दुकान है। उसकी दुकान का पांच अगस्त की रात को ताला तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। चोर दुकान से करीब सात हजार रुपये की नकदी, 6500 रुपये कीमत की सिगरेट, पांच सौ का रियल जूस, दो हजार कीमत के नमकीन के पैकेट व एक एलईडी, कैमरा की डीवीआर भी चोर ले उड़े। चोरी की वारदात का पता छह अगस्त की सुबह लगा। मामले की शिकायत तोशाम पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed