फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani general hospital, medicine, aurveda medicine, crisis

आयुर्वेद विभाग में दवाइयों का टोटा

Tue, 21 Jun 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bhiwani general hospital, medicine, aurveda medicine, crisis
medicine - फोटो : File
आयुर्वेदिक पद्धति से कोई इलाज ले तो भी कैसे ले, जब आयुष विभाग के पास दवा ही नहीं  हैं। विभाग की जरूरत की आधी दवा की सप्लाई रुकी हुई है। अस्पताल में 17 तरह  की दवाओं का टोटा है। पथरी, गैस जैसी बीमारियों की दवा नहीं हैं।  चिकित्सकों को 42 तरह की दवाओं की जरूरत है और उन्हें मिल रही हैं केवल 26  प्रकार की दवा। दवाओं के दो लैब से जांच के निर्णय के बाद दवाओं की सप्लाई अटकी हुई है। बताया जाता है कि जांच में करीब 15 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से महज सात-आठ प्रकार की दवाइयों से ही स्वास्थ्य विभाग का आयुर्वेद विभाग चल रहा था। डॉ. साकेत कुमार आयुष विभाग के डायरेक्टर बनने के बाद 30 तरह की दवाइयां अस्पताल पहुंची। इसके बाद फिर दवाओं का टोटा हो गया। नियमानुसार कतरीब 42 तरह की दवाइयां अस्पताल  में मिलनी चाहिए मगर यहां करीब 24 से 26 तरह की दवाइयां है। बताया जाता है  कि स्वास्थ्य विभाग ने एजेंसी से आने वाली दवाइयों की अपने स्तर पर भी लैब  में जांच करवाने का निर्णय लिया। जिसके तहत करीब 15 प्रकार की दवाइयों के सैंपल फेल हो गए। इस कारण इन दवाइयों की सप्लाई रोकी गई। आयुर्वेद अस्पताल  में फिलहाल त्रिफला चूर्ण, हिंग्वास्टिक चूर्ण, पत्थरी की दवाई,  योगराज  गूगल, वृषासिंदुक वटी, पूनर्वमंडूर, कुमारी आसावरिष्ठ, अशोकारिष्ट,  खदिरारिष्ट जैसी दवाइयां खत्म है।
विज्ञापन


पंचकर्मा के लिए भी करना होगा इंतजार
सामान्य अस्पताल के आयुर्वेद विभाग में चार-पांच महीने पहले पंचकर्मा शुरू किया गया था। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग पंचकर्मा शुरू किया गया था। मगर स्टाफ की कमी के कारण सिर्फ पुरुषों के लिए पंचकर्मा सही तरह शुरू नहीं हो  पाया है। फिजियोथेरपिस्ट, पुरुष थेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, कंपाउंडर की  रिक्वायरमेंट भेजी हुई है मगर मुख्यालय से अभी मंजूरी नहीं मिली है।  फिलहाल कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के माध्यम से विशेष केसों में ही पंचकर्मा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाइयों की  कुछ दिन पहले कमी आई थी। अब शनिवार को कुछ सप्लाई आई है। हमारा प्रयास है कि मरीजों को हर तरह की दवाइयां अस्पताल से ही मिले। पंचकर्मा के स्टाफ की रिक्वायरमेंट भेजी हुई है।
डा. देवेंद्र शर्मा, इंचार्ज, आयुर्वेदिक विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed