फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani, elcetercity metae seal , work, two case Fight

बिजली मीटर सील करने गई टीम से हाथापाई, दो पर केस दर्ज

Sat, 05 Nov 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

मीटर टेंपरिंग का शक होने पर मीटर सील कर रही बिजली निगम की टीम से सिंघान मौहल्ला निवासी दो युवकों ने मारपीट की। एसडीओ ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ज्ञात रहे कि घरों के बाहर एमसीबी बॉक्स लगाने पर निगम की टीमों को लगातार विरोध झेलना पड़ रहा है और इससे पहले भी कहासुनी की कई घटनाएं अलग-अलग वार्डों में हो चुकी है। मगर अब तक निगम की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई थी।

बिजली निगम की टीम जेई रसीद खान के नेतृत्व में शहर के सिंघान मौहल्ला मेें मकानों के बाहर मीटर लगाने गई थी। टीम द्वारा गड़बड़ी की आशंका होने पर मीटरों की जांच भी जा रही थी। जब बिजली कर्मचारी इस मोहल्ले में मकानों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगा रहे थे तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। बिजली कर्मचारियों ने कुछ मीटरों से छेड़छाड़ की आशंका के चलते इन्हें सील कर पैक करना शुरू किया तो  इन मीटर मालिकों ने इसका पुरजोर  विरोध किया। इसी बीच मामला गाली-गलौच तक बढ़ गया। जेई रसीद खान ने बताया कि इन लोगों ने टीम के साथ हाथापाई और मारपीट की तथा मीटर पैक करने का भी विरोध किया। जेई ने इसकी सूचना एसडीओ अतुल रंगा को दी। बाद में एसडीओ ने शहर  पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।  बिजली निगम कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीओ ने आरोपियों के खिलाफ शहर में एफआइआर दर्ज करवा दी है। इस संबंध में शहर पुलिस थाना प्रभारी  भूदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed