{"_id":"5884f3714f1c1bfa7af0055b","slug":"bhiwani-news-animals-crop-save-farmer-vehicle-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं से फसल को बचा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं से फसल को बचा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहल में भिवानी रोड पर रविवार अलसुबह करीब तीन बजेे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ढ़ाणी बहल निवासी एक किसान की मौत हो गई। घटना के समय किसान खेत में घुसे आवारा पशुओं को निकाल रहा था। इसी बीच सड़क किनारे चलते हुए किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मामले में मृतक के चचेरे भाई राजेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, ढाणी बहल निवासी किसान रामनिवास (35) रविवार अलसुबह साढे़ तीन बजे अपने चचेरे भाई राजेश के साथ खेतों में फसल में पानी लगा रहा था। इस दौरान खेत में कुछ आवारा पशु घुस गए। पशुओं से फसल को बचाने के लिए रामनिवास उनको खेत से बाहर निकालने चला गया। इस दौरान बहल से भिवानी रोड पर कारगिल शहीद पेट्रोल पंप के समीप खेत के समीप सड़क किनारे चलते हुए ओबरा साइड से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई राजेश ने उसे संभाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा शव का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में राजेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। मृतक विवाहित था तथा उसके एक लड़का व एक लड़की है।
विज्ञापन