फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, after, three, years, panchayati games, villages, youth

तीन साल बाद पंचायती खेलों में दम दिखाएंगे ग्रामीण युवा

Wed, 05 Oct 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, after, three, years, panchayati games, villages, youth
sports logo - फोटो : demo pic

विज्ञापन
तीन साल बाद फिर से गांव के युवा पंचायती खेलों में अपना दम दिखाएंगे। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों से ही पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता ली जा रही है। इस बारे में सभी बीडीपीओ को निर्देश जारी कर दिए गए है।

पंचायती खेल प्रतियोगिताएं पिछले तीन साल से बंद है। प्रदेश सरकार ने अब पंचायती खेल प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया है। निर्णय के तहत सभी डीडीपीओ को पत्र लिखकर पंचायती खेलों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। निर्देश में पहले ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं कराने की व्यवस्था करने, प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक पंचायत से कम से कम पांच-पांच हजार रुपये एकत्रित करने के निर्देश दिए जा रहे है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता पर 75 हजार रुपये तक खर्च किए जा सकते है जबकि जिलास्तरीय प्रतियोगिता पर डेढ़ लाख तक खर्च करने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन


सरकार दे बजट, पंचायतों को तो अभी तक मिला ही नहीं कुछ
प्रत्येक पंचायत से कम से कम पांच हजार रुपये खेल प्रतियोगिताओं के लिए एकत्रित करने के निर्णय से कुछ सरपंच नाखुश है। नाम न छापने की शर्त पर सरपंचों ने बताया कि अभी ग्रांट तक कोई मिली नहीं, खर्चा-खर्चा बताया जा रहा है। अगर पंचायती खेल करवाने है तो सरकार अपने स्तर पर बजट की व्यवस्था करें। सरपंचों पर क्यों थौंपे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा खेल स्पर्धाओं का शेड्यूल
03 से 12 अक्तूबर        ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता
12 से 23 अक्तूबर        जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता
25 अक्तूबर से        राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता

पंचायती खेल प्रतियोगिताएं कराने के लिए सभी बीडीपीओ को पत्र लिखा गया है। पहले ब्लॉक और फिर जिलास्तरीय पर प्रतियोगिताएं होंगी। कुश्ती, कबड्डी एथलेटिक आदि सभी प्रमुख खेल होंगे। प्रतियोगिताओं के लिए प्रत्येक पंचायत से पांच-पांच हजार रुपये लिए जा रहे है। कोई पंचायत यदि एक्सट्रा देना चाहे तो उसका भी स्वागत है।
अश्वीर नैन, डीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed