फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, advocate, beat, strike, protest

अधिवक्ता से मारपीट, वकीलों ने हड़ताल कर जताया रोष

Tue, 13 Sep 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, advocate, beat, strike, protest
फाइल इमेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी में अधिवक्ता से मारपीट और  जबरन चालान काटने का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को काम-काज बंद कर हड़ताल की। अधिवक्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


अधिवक्ता गजेंद्र के साथ दो रोज पूर्व रोहतक गेट पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया था। अधिवक्ता ने बताया कि जबरन उसका चालान किया गया और मारपीट की गई। इसी से खफा अधिवक्ताओं ने सोमवार को हड़ताल की। अधिवक्ताओं ने नारे लगाकर रोष जताया और मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने प्रधान राम कुमार धांगड़ की अध्यक्षता में बैठक की और चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वकीलों ने दिनभर काम-काज ठप  रखा। इस मौके पर उप प्रधान सुमित श्योराण, सचिव देवेंद्र परमार, वेंकटेश आचार्य,  रघुबीर सिंह, रवींद्र पपोसा, नीरज भारद्वाज, अमित चहल, जगदीश ढांडा, मनोज खनगवाल, अशोक काजला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर सीट बेल्ट कैसी
अधिवक्ताओं ने बताया कि अधिवक्ता गजेंद्र का सीट बेल्ट का चालान किया गया है। बाइक पर सीट बेल्ट कहां से होती है। चालान में 66 नंबर कॉलम के सामने टीक का निशान लगाया गया है, जिसके सामने लिखा है कि ड्राइवर नोट यूजिंग सीट बेल्ट।


प्रोक्सिकॉउंसिल के अलावा कोर्ट रूम में जाने पर 2100 जुर्माना
लोहारू। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर लोहारू बार के सदस्य हड़ताल पर रहे। लोहारू बार के पूर्व प्रधान शक्ति सिंह गाडा ने बताया कि आज हुई बैठक में प्रोक्सिकॉउंसिल के अलावा लोहारू बार का जो भी सदस्य कोर्ट रूम में जाएगा, उस पर 2100 रुपये का जुर्माना लगाए जाने का भी निर्णय लिया। इस मौके पर बार सचिव सोमबीर, आरके पावडिय़ा, अनिल कादयान, महेश श्योराण, शीशराम आदि बार सदस्य मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed