फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Nagar Parishad Election : Shama maan will be JJP's cadidater for chairperson

Bhiwani Nagar Parishad Election : जजपा ने ईश्वर मान की पुत्रवधू शमा मान को बनाया चेयरपर्सन पद का उम्मीदवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Nagar Parishad Election : Shama maan will be JJP's cadidater for chairperson
ईश्वर मान की पुत्रवधू और जजपा से भिवानी नगर परिषद की चेयरपर्सन उम्मीदवार शमा मान। - फोटो : biwani301
भिवानी। जिला परिषद और नगर परिषद में सात बार पार्षद रहे निवर्तमान पार्षद ईश्वर मान पार्टी के दिग्गज नेताओं को पछाड़ते हुए जजपा से चेयरपर्सन का टिकट लाने में कामयाब रहे। महिला आरक्षित सीट पर उनकी पुत्रवधू शमा मान जननायक जनता पार्टी (जजपा) से मैदान में उतरेंगी। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने मंगलवार को भिवानी सहित आठ निकायों के प्रधान पद के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। वहीं, भाजपा व अन्य पार्टियां बुधवार को अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं।
विज्ञापन

जजपा से टिकट मिलते ही ईश्वर मान ही नहीं, उनकी पत्नी बाला देवी, पुत्रवधू शमा मान ने भी प्रचार शुरू कर दिया है। जजपा की ओर से पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज के अलावा जिलाध्यक्ष विजय गोठड़ा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र टिकट की दौड़ में थे।
विज्ञापन

धरना मैन के नाम से जाने जाते हैं ईश्वर मान
उल्लेखनीय है कि ईश्वर मान को धरना मैन या धरना पार्षद के नाम से भी जाना जाता है। नगर परिषद घोटाले के अलावा समय-समय पर जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरते रहे हैं। वह अपना छाता लेकर अकेले ही सड़क पर बैठ जाते हैं। वह कई बार अपने पद से इस्तीफा भी दे चुके हैं, लेकिन कभी स्वीकार नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि ईश्वर मान छह बार नगर परिषद और एक बार जिला परिषद में पार्षद रहे चुके हैं, जबकि एक बार उनकी पत्नी बाला देवी जिला पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी तालु गांव की सरपंच भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों ही नहीं परिवार को मनाना भी चुनौती
मान परिवार का राजनीतिक वजूद है। उनके परिवार के कुछ लोग भाजपा से जुड़े हैं। ऐसी स्थिति में ईश्वर मान के लिए शहरवासियों के साथ ही परिवार को मनाना कड़ी चुनौती रहेगी।
पीएचडी कर रहीं शमा मान
शमा मान ने मास कम्यूनिकेशन से एमए और एमफिल तक पढ़ाई की है। वह फिलहाल एमडीयू रोहतक से पीएचडी कर रही हैं। शमा मान के पति देवेंद्र मान हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। वह गुरुग्राम में तैनात हैं।

दूसरे दिन चेयरपर्सन के लिए एक और पार्षद पद के लिए 5 ने किया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। नगर परिषद के चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन चेयरपर्सन के लिए एक महिला ने और पार्षद पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।
नगर परिषद चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि 30 मई से नामांकन शुरू हो चुका है। नामांकन के दूसरे दिन चेयरपर्सन पद के लिए एलएसपी पार्टी से नेहा ने अपना नामांकन किया। पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 12 से उर्मिला ने, वार्ड 10 से निधि ने, वार्ड 3 से नीलम ने, वार्ड 25 सज्जन कुमार ने तथा वार्ड 14 से जयवीर ने पर्चा भरा है। एसडीएम ने बताया कि प्रत्याशियों की सुविधा के लिए एसडीएम कोर्ट में बनाए गए नामांकन कक्ष में पांच टेबल लगाई गई हैं, जिनमें एक टेबल पर चेयरपर्सन के लिए, एक टेबल महिला आरक्षित वार्डों के लिए, एक टेबल अनुसूचित जाति/महिला और दो टेबल सामान्य जाति के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए लगाई गई हैं। उन्होंने नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों से अपील की है कि वे अपने नामांकन फॉर्म को अच्छी तरह पूरा भरकर लाएं। इसके अलावा शपथपत्र नोटरी से सत्यापित होने चाहिए। नामांकन के साथ सभी जरूरी एनओसी अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed