फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Loharu woman was kidnapped and molested in a car she was threatened with the viral circulation photo

हरियाणा: युवती को अगवा कर कार में दुष्कर्म, जान से मारने का प्रयास; फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Tue, 11 Aug 2026 10:49 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 11 Aug 2026 10:49 PM IST
सार

बहल थाना प्रभारी उग्रसेन के मुताबिक युवती ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी दीपक नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। बाद में बातचीत बंद हो गई। आरोप है कि इसके बाद वह बदनाम करने की धमकी देकर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
Bhiwani Loharu woman was kidnapped and molested in a car she was threatened with the viral circulation photo
भिवानी लोहारू में युवती को अगवा कर कार में दुष्कर्म - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी जिले के बहल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उस पर पत्थर से हमला किया और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी गई। राजस्थान के पिलानी पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर बहल पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन

बहल थाना प्रभारी उग्रसेन के मुताबिक युवती ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी दीपक नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। बाद में बातचीत बंद हो गई। आरोप है कि इसके बाद वह बदनाम करने की धमकी देकर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। 10 अगस्त को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान दीपक उसके पीछे आया और उसकी फोटो व वीडियो उसके भाई और परिवार के सदस्यों को भेजने की धमकी दी। इसके बाद उसे बस से लोहारू बुलाया।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह डर के कारण लोहारू बस स्टैंड पहुंच गई। दीपक वहां कार लेकर आया और जबरन कार में धकेलकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पत्थर से हमला किया जिससे वह लहूलुहान हो गई। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। वह उसके चंगुल से बचकर किसी तरह राजस्थान के पिलानी पहुंची। वहां कुछ लोगों ने उसे घायल हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पिलानी शहर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर बहल थाना पुलिस को भेज दिया। बहल थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed