फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani got the gift of railway line doubling, people watched Rewari AIIMS foundation stone laying program on big screen

Bhiwani News: भिवानी को मिली रेललाइन दोहरीकरण की सौगात, बड़ी स्क्रीन पर देखा लोगों ने रेवाड़ी एम्स शिलान्यास कार्यक्रम

Sat, 17 Feb 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani got the gift of railway line doubling, people watched Rewari AIIMS foundation stone laying program on big screen
नई अनाज मंडी में लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल।
भिवानी/बहल/बवानीखेड़ा/तोशाम। रेवाड़ी में एम्स शिलान्यास कार्यक्रम को भिवानी, बहल, बवानीखेड़ा और तोशाम में लाइव दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने भिवानी को रेललाइन दोहरीकरण की सौगात दी। उन्होंने बवानीखेड़ा से मानहेरू और भिवानी से डोभ भाली तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बहल की नई अनाज मंडी में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद देश की राजनीति में परिवर्तन आया है। अब हर क्षेत्र में लोगों को समान भागेदारी का अवसर मिल रहा है। बहल मंडी कार्यक्रम में एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी जयभगवान, डीडीए विनोद फोगाट, बीडीपीओ विनोद सांगवान, जिला पार्षद रविंद्र मंढोली, जिला पार्षद महेंद्र शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन


बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर लगाया सेल्फी प्वाइंट
बवानीखेड़ा। कस्बे की अनाज मंडी में हलका विधायक बिशंबर वाल्मीकि सहित उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री मोदी का रेवाड़ी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम लाइव देखा। लाइव कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र के लोग बवानीखेड़ा, लोहारू रेल खंड दोहरीकरण के शिलान्यास का हिस्सा बने। वहीं बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर सेल्फी प्वाइंट लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बवानीखेड़ा से मानहेरू तक बनने वाली डबल रेलवे लाइन का इस क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के पात्र बुजुर्गों को हलका विधायक व एडीसी भिवानी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं बवानीखेड़ा रेलवे स्टेशन पर भी पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जहां लाइव प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई। संवाद



भिवानी में देखा मोदी का लाइव कार्यक्रम, सुनी पेंशन संबंधी शिकायतें
भिवानी। स्थानीय बिट्स इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी में मोदी के लाइव कार्यक्रम को लोगों ने देखा। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भिवानी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से चल हो रहे हैं। इनमें 25 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का नव निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण विकास के 15 करोड़ रुपये के एचआरडीएफ से कार्य करवाए गए हैं। सिंचाई विभाग के माध्यम से 100 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को देवसर, हालुवास, नंदगांव, रूपगढ़, नौरंगाबाद, ढाणा लाडनपुर गांवों के खेतों तक सिंचाई के लिए पहुंचाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में विधायक सर्राफ और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पेंशन से संबंधित लोगों की समस्याएं भी मौके पर सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed