फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani got second place in football game Mahakumbh

Bhiwani News: फुटबाल खेल महाकुंभ में भिवानी ने पाया द्वितीय स्थान

Tue, 30 Jul 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani got second place in football game Mahakumbh
विजेता ​खिलाडियों को सम्मानित करते कोच।
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव अलखपुरा गांव की कन्या खिलाड़ियों ने अंबाला में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबाल खेल महाकुंभ में सेमीफाइलन में रोहतक को हराया और हिसार ने भिवानी को हराया। भिवानी की टीम ने दूसरा स्थान पाकर अपना स्थान बनाया तो वहीं जिला स्तर के अधिकारियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

अलखपुरा के फुटबाल की छात्रा खिलाड़ियों ने अंबाला में 26 से 28 जुलाई आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लिया। प्रतियोगिता में 22 जिले की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भिवानी जिले से अलखपुरा की खिलाड़ियों ने भाग लिया। भिवानी की टीम ने पहले मुकाबले में पानीपत को 3-0, कुरुक्षेत्र को 8-0 व सेमीफाइनल में रोहतक को 2-0 से पराजित किया। फाइनल में हिसार ने भिवानी को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

हार-जीत खेल का हिस्सा, गोल्ड का मलाल-कोच सोनिका बिजारनिया, कोच पूजा यादव, मेनेजर सुरेश जाखड़ ने बताया कि अलखपुरा की फुटबाल खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में झंडे गाडे हैं। हार-जीत खेल का हिस्सा हैं। इस प्रतियोगिता में गोल्ड से चूक गए लेकिन खिलाड़ियों ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। जिसकी खुशी है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर, जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह, कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा विद्यालय प्राचार्य सुरेश यादव, पीटीआई गोवर्धन शर्मा ने बताया कि अलखपुरा की खिलाड़ी स्वयं सोना है और हमेशा खेलों में मेडल प्राप्त करके विजय पताका लहराने का कार्य करती हैं। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed